BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
September 16, 2026, 5:38 pm
KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट, आवेदन की तारीख फिर बढ़ेगी, ऑफलाइन होगा एग्जाम, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख एक बार फिर बढ़ाई जाएगी। फिलहाल आवेदन की अंतिम तारीख 18 सितंबर निर्धारित है, लेकिन अब इसे आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। आवेदन की तारीख एक सप्ताह बढ़ेगी या 15 दिन, इसका फैसला अगले एक-दो दिनों में होने की संभावना है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर यह भी स्पष्ट हो गया है कि अब परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में वस्तुनिष्ठ यानी ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या आवेदकों की संख्या के आधार पर तय की जाएगी।

माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी माशिमं को शिक्षक पात्रता परीक्षा की परीक्षा एजेंसी बनाए जाने के सरकार के फैसले के बाद मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा कराने की योजना तैयार करने के साथ प्रश्न-पत्रों की छपाई की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जाएगी।

आवेदकों की संख्या के आधार पर बनेंगे परीक्षा केंद्र
परीक्षा में शामिल होने वाले शिक्षकों को यथासंभव कम दूरी वाले परीक्षा केंद्र उपलब्ध कराने की तैयारी है। हालांकि परीक्षा केंद्रों की संख्या आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या के आधार पर तय होगी। यदि आवेदकों की संख्या अधिक रहती है तो परीक्षा केंद्र भी बढ़ाए जाएंगे, जबकि कम आवेदन होने पर सीमित केंद्र बनाए जा सकते हैं।

कर्मचारी चयन मंडल नहीं कराएगा परीक्षा
दरअसल, शिक्षक संगठनों की मांग पर राज्य सरकार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को ऑनलाइन के बजाय ऑफलाइन कराने का फैसला लिया था। इसके बाद कर्मचारी चयन मंडल ने करीब एक सप्ताह पहले परीक्षा कराने से इनकार कर दिया था।

इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा। सरकार की मंजूरी के बाद अब माशिमं का परीक्षा एजेंसी बनना तय माना जा रहा है।

वहीं कर्मचारी चयन मंडल द्वारा अब तक वसूली गई परीक्षा फीस को माध्यमिक शिक्षा मंडल को ट्रांसफर किया जाएगा।

पहले 4 सितंबर थी आखिरी तारीख
स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करते हुए 4 सितंबर को अंतिम तारीख तय की थी। बाद में आवेदन की तारीख बढ़ाकर 18 सितंबर कर दी गई।

अब परीक्षा एजेंसी बदलने के बाद आवेदन की अंतिम तारीख में एक बार फिर बढ़ोतरी की जाएगी। तारीख कितने दिनों के लिए बढ़ेगी, इसका फैसला जल्द होने की उम्मीद है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE