BREAKING NEWS
REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय.. <<     NMH-MDS HEADLINES : नीमच-मंदसौर की 7 बड़ी खबरें |.. <<     RAJASTHAN BULLETIN: किशोरी पर चाकू से हमला! राजस्थान में.. <<     BIG NEWS : शादी का सामान लेने निकली थी ललिता, तभी बीच.. <<     KHABAR : शिक्षक पात्रता परीक्षा पर बड़ा अपडेट,.. <<     BIG NEWS : नीमच की टीचर कॉलोनी में फिर मचा हड़कंप, दिन.. <<     KHABAR : मनासा में गुर्जर समाज छात्रावास निर्माण.. <<     BIG NEWS : विकास नहीं विनाश का दिया जलाने आ रहे,.. <<     KHABAR : सरसी के 15 कराते खिलाड़ियों का जिला स्तरीय.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18.. <<     HEADLINES : MP की 8 बड़ी खबरें: बारिश थमी, ओवैसी का.. <<     KHABAR : किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कलेक्टर नहीं.. <<     KHABAR : कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क.. <<     KHABAR : रस्सी-लकड़ी के सहारे जिंदगी, छतरपुर के चंदन.. <<     KHABAR : स्वामित्व योजना में निष्पादक की.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर मंडराया आर्थिक संकट, खतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 23, 2022, 5:39 pm
REPORT : जिला पंचायत सभाकक्ष में सीईओ गुरुप्रसाद ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा, मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत नीमच के सीईओ गुरुप्रसाद ने जिला पंचायत सभाकक्ष में मंगलवार को ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओ और कार्याे की समीक्षा की। बैठक में सीईओ गुरुप्रसाद ने मनरेगा योजना में अमृत सरोवर, पृष्कर धरोहर, के कार्य निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने, सीटीआर-1 एवं सीटीआर-2 के कार्याे को पूर्ण करने, कार्यपूर्णता का प्रतिशत वित्‍तीय वर्ष 2022-23 में बढाने, आधार सीडिंग, मजदूर नियोजन, जलदूत ऐप, सामाजिक अंकेक्षण अधिरोपित वसूली, स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत ओडीएफ प्‍लस, व्‍यक्तिगत शौचालय के कार्य जो पूर्ण हो गए है, उसकी राशि जारी करने के निर्देश संबंधितों को दिए गए।

बैठक में सेग्रेगेशन शेड जिनका छत स्‍तर का कार्य हो गया है, उन्‍हें माह नवम्‍बर तक पूर्ण करने, तरल अपशिष्‍ट प्रबंधन अंतर्गत कराये जा रहे ग्राम नाली निर्माण कार्य, प्रधानमंत्री आवास के तहत त़ृतीय किश्‍त जारी हितग्राही के आवास शीघ्र पूर्ण करवाने, द्वितीय किश्त, तृतीय किश्त समय पर भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने योजनाओं की समीक्षा कर, निर्देश दिए गए, कि ग्रामीण विकास विभाग की सभी योजनाओं में लक्ष्‍यपूर्ति की जाए। बैठक में अतिरिक्‍त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अरविंद डामोर सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE