BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 4:34 pm
KHABAR : तीर्थराज सम्मेद शिखर को वन्य अभ्यारण्य एवं पर्यटक स्थल घोषित करने पर जैन समाज मे जबरदस्त रोष, मौन रैली निकाल कर राष्ट्रपती के नाम तहसीलदार को दिया ज्ञापन, पढ़े खबर  

Share On:-

सिंगोली। झारखंड राज्य मे पारसनाथ पर्वत पर स्थित जैनियो की आस्था के केंद्र तीर्थराज सम्मेद शिखर जी को झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार की अनुमति से पर्यटक स्थल घोषित कर जैन समाज की आस्था पर आघात पहुंचाने का काम किया है। सरकार के इस निर्णय पर पुरे देश मे जैन समाज द्वारा विरोध प्रकट किया जा रहा है। इसी क्रम मे सिंगोली सकल जैन समाज द्वारा सोमवार दोपहर एक बजे बापु बाजार से मौन रैली निकाल कर राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत तीन-चार वर्ष पहले झारखंड सरकार ने पारसनाथ पर्वत को बिना जैन समाज की सहमति के वन्यजीव अभ्यारण्य पर्यावरण पर्यटन के लिए घोषित इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत जोनल मास्टर प्लान व पर्यटन मास्टर प्लान पर्यटन धार्मिक पर्यटन सूची से बाहर किया जाए। पारसनाथ पर्वतराज को बिना जैन समाज की सहमति के इको सेंसेटिव जोन के अंतर्गत वन्य जीव अभ्यारण्य का एक भाग ओर तीर्थ माना जाता है लिखकर तीर्थराज की स्वंतत्र पहचान और पवित्रता नष्ट करने वाली झारखंड सरकार की अनुशंसा पर केंद्रिय वन मंत्रालय द्वारा द्वारा जारी अधिसूचना क्र 2795 ई दिनांक 2 अगस्त 2019 को अविलंब रद्द किया जाए। पारसनाथ पर्वतराज और मधुबन को मांस-मदिरा बिक्री मुक्त कर यात्री पंजीकरण सामान जांच हेतु सीआरपीएफ व स्कैनर सीसीटीवी कैमरे सहित दो चेक पोस्ट चिकित्सा सुविधा सहित खनन और महुआ के लिए आग लगाना प्रतिबंधित किया जाए। जैसी प्रमुख मांगो को लेकर सकल जैन समाज ने दोपहर एक बजे बापु बाजार से विशाल मौन रैली निकाल कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री, मुख्यमंत्री झारखंड राज्य के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया। 

ज्ञापन देते समय समाज के वरिष्ट प्रकाश नागौरी, भगवती लाल, मोहिवाल बोराव, प्रतिभा जैन, भंवरलाल कछाला ने अपने विचार व्यक्त कर तीर्थराज सम्मेद शिखर पर शासन के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन का वाचन प्रदीप जैन ने किया। रैली मे सिंगोली सहित बोराव, धांगमऊ, झांतला, कदवासा, धनगांव, थड़ौद, कास्यां सहित अनेक स्थानो के श्रावक, श्राविकाए, बालक, बालिकाए उपस्थित थे। 

उपरोक्त विषय को लेकर विश्व जैन संगठन द्वारा पूर्व मे भी कई बार सरकार को ज्ञापन ओर याचिका दी गई परन्तु सरकार की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नही आने के कारण पुरे देश मे जैन समाज विरोध प्रदर्शन कर रहा है। समाजजनो का कहना है की यदि सरकार जैन समाज की आस्था पर आघात के निर्णय को वापस नही लेती हे तो सकल जैन समाज द्वारा आंदोलन को तेज किया जाएगा। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE