BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बेगूं थाना पुलिस.. <<     NEWS : दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : थाना सुनेरा पुलिस की बड़ी सफलता, एनडीपीएस.. <<     KHABAR : भीषण गर्मी में किसानों व राहगीरों के लिए.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी के राज्यसभा प्रत्याशियों की फाइनल.. <<     NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 5:04 pm
NEWS : एनसीएम सिटी की 50 वीं आमसभा 31 को, स्वर्ण जयंती समारोह मनाने की तैयारी पर होगी विशेष चर्चा, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ न्यू क्लॉथ मार्केट सहकारी समिति के संचालक मंडल की बैठक अध्यक्ष डॉ. आईएम सेठिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें आगामी 31 अगस्त को केशव माधव सभागार में आयोजित की जाने वाली 50वीं वार्षिक आमसभा की तैयारियों पर चर्चा करने के साथ ही लाभांश वितरण तथा स्वर्ण जयंती वर्ष आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई।
समिति के मंत्री सोहन लाल तनवानी के अनुसार उपाध्यक्ष ओम प्रकाश खटोड़,कोषाध्यक्ष सुरेश डांगी निदेशक ऋषभ डांगी,प्रकाश पटवारी, श्रीमति पुष्पा सुहालका,कैलाश देवड़ा, नारायण जागेटिया,राजेश पोखरना,के सानिध्य में संपन्न बैठक में आमसभा में रखे जाने वाले बाजार विकास और सभागार विकास के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर व्यापक चर्चा के बाद तय किया गया कि अतिक्रमण की समस्या से निजात पाने के लिए कोटा मुख्य मार्ग के मद्देनजर मुख्य सड़क को नॉन वेंडिंग जोन घोषित करने, सदस्यो द्वारा नाजायज अतिक्रमण के कारण पड़ोसी सदस्यो को ही रही परेशानी को दूर करने के लिए विशेष चर्चा कर सदस्यो द्वारा पालना नही करने पर सदस्यता निरस्त करने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी। आमसभा का अनुमोदन के साथ ही जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन और नगर परिषद का पूरा सहयोग लेने हेतु निर्णय लिया जायेगा। बैठक में निदेशक मुबारीक हुसैन मंसूरी के स्वर्गवास पर श्रद्धांजलि भी दी गई। 
बैठक का संचालन और धन्यवाद ज्ञापित मंत्री सोहन लाल तनवानी ने किया। यह जानकारी कार्यालय सचिव रतन लाल बोहरा ने दी।

हाजी गुलाम सादिक नीलगर विशेष आमंत्रित सद्स्य मनोनित-
एमसीएम सिटी संचालक मंडल बैठक में डा सेठिया ने सदस्य हाजी गुलाम सादिक नीलगर को संचालक मंडल में विशेष आमंत्रित सद्स्य मनोनित करने का प्रस्ताव रखा जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदन कर नव मनोनित सदस्य का उपरना से स्वागत अभिनंदन किया। डा सेठिया ने कहा की नीलगर की सक्रियता का लाभ समिति के विकास में मिलेगा।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE