BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 7:12 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ के उप नगरीय क्षेत्र मधुवनवासियों ने कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन, प्रदर्शन की दी चेतावनी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उपनगरीय क्षेत्र मधुवन के निंबाहेड़ा मुख्य सड़क के मधुवन चौराहे पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से रोषित क्षेत्रवासियों द्वारा जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
पार्षद प्रतिनिधि नीरज सुखवाल के अनुसार मुख्य सड़क पर स्पीड ब्रेकर और कॉलोनी के एंट्री कट पर कोई संकेतक बोर्ड नहीं होने की वजह से तेज गति से आने वाले वाहन से प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही है, जिसके कारण कई बार कई लोगों की मृत्यु हो चुकी है, कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके है। 
क्षेत्रवासी अनिल भटनागर का कहना है कि स्पीड ब्रेकर अथवा बेरीकेट एवं संकेतक बोर्ड लगाये जाए जिससे दुर्घटनाएं रोकी जा सके, आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से लोगों का मुख्य सड़क पर आने का डर बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है निंबाहेड़ा मुख्य सड़क पर मधुवन के एंट्री कट को सही नहीं बनाया गया है जिसे समय रहते गड्ढे भरकर सही किया जाना होगा। अब तक कोई कार्यवाही नहीं होने से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। 
इस दौरान नारायणसिंह, सत्यवीर कौशिक, दिनेश आगल, प्रह्लाद पाराशर, अर्जुनसिंह, सुरेश न्याति, झमकलाल सुखवाल, अनूप जैन, एसके सचान, शक्ति सिंह, गिरीश शर्मा सुधीर मेहता,  पूर्व पार्षद जगदीश जांगिड़, नरेंद्र गदिया,  भगवतीलाल, राकेश शास्त्री,  गोपाल शर्मा, उमेश त्रिपाठी, राजेंद्र जांगिड़ , घनश्याम शर्मा, दिनेश बंसल, विपिनसिंह, धर्मचंद सुवालका, पंकज गदिया, प्रमोद शर्मा, अर्जुनदेव चौहान, दीपक जैन सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। क्षेत्रवासी राजेंद्र जांगिड़ के कहा कि अगर सात दिवस में सड़क सुरक्षा लो लेकर कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आगामी दिनों में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE