BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 7:54 pm
KHABAR : दशहरा मैदान में गणपति पंडाल निर्माण का भूमि पूजन संपन्न, दस दिनों तक रहेगा मुंबई जैसा माहौल, तैयारियों में जुटे भक्त, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। नगर में गणेश महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। इसी क्रम में गणपति बप्पा मोरया३ के गगनभेदी जयकारों के बीच 20 अगस्त को दोपहर 3 बजे दशहरा मैदान पर गणपति ग्रुप, नीमच द्वारा भव्य पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजन के साथ ही पंडाल सजावट का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। विघ्नहर्ता, रिद्धि-सिद्धि दाता प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी के आगमन को लेकर नगरवासियों और युवाओं में विशेष उत्साह है। गणपति ग्रुप, नीमच ने श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य आयोजन की तैयारियाँ शुरू कर दी हैं।
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष दशहरा मैदान पर 30Û60 स्क्वायर फीट का विशाल वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया जा रहा है। विशेष आकर्षण यह रहेगा कि पंडाल का निर्माण दक्षिण भारतीय शैली पर होगा, जिसमें मालवा के महाराजा विराजेंगे।

27 अगस्त से 6 सितंबर तक गणेश महोत्सव-
गणेश उत्सव का शुभारंभ बुधवार 27 अगस्त 2025 को होगा, जिसमें भगवान गणेश की विशेष प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दस दिवसीय पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक आयोजनों के बाद महोत्सव का समापन 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के साथ होगा। इस बार स्थापित की जा रही गणेश प्रतिमा की ऊँचाई 15 फीट और चौड़ाई 11 फीट होगी। प्रतिमा निर्माण का कार्य मुंबई से आए उत्कृष्ट कलाकार कर रहे हैं, जो नगरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा।

सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम-
पंडाल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे तथा निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। नगरवासियों का मानना है कि गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक दस दिन तक नीमच शहर का माहौल मुंबई जैसा उल्लासपूर्ण और भक्तिमय रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE