BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2025, 12:04 pm
KHABAR : गौरक्षा सेना गौसेवा समिति शाजापुर की बैठक संपन्न, गौसेवा की नई व्यवस्थाओं को लेकर की विस्तृत चर्चा, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। गौरक्षा सेना गौसेवा समिति की बैठक बुधवार रात 8 बजे कांजी हाउस, लालपुरा में संपन्न हुई। बैठक में गौसेवा की नई व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

गौरक्षा सेना के अध्यक्ष अशोक खींची ने बताया कि बरसात के दिनों में सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले गौवंश को समय पर प्राथमिक उपचार मिलना अत्यंत आवश्यक है। उपचार के अभाव में किसी भी गौवंश की मृत्यु न हो, इसके लिए समिति सतर्कता से कार्य कर रही है।

सचिव प्रतीक सक्सेना ने जानकारी दी कि घायल गौवंश को कांजी हाउस लाने के बाद सदस्यों द्वारा प्रतिदिन नियमित उपचार किया जा रहा है। साथ ही, नवयुवकों को अखाड़ों के माध्यम से शस्त्रकला का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।

बैठक में गौपुत्र अखाड़ा के सह संयोजक अंकुश देवतवाल ने सुझाव दिया कि हर गांव में अखाड़ा प्रारंभ कर युवाओं को प्रशिक्षण देने के लिए संयोजक नियुक्त किए जाएं। इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया और डोल ग्यारस पर निकलने वाले गौपुत्र अखाड़े का संयोजक विशाल देवतवाल तथा सह संयोजक राहुल गेहलोत को नियुक्त किया गया।

नवीन नगर कार्यकारिणी इस प्रकार रही-

नगर प्रभारी - विशाल मालवीय

नगर अध्यक्ष - सुमित गोस्वामी

नगर संगठन मंत्री -  प्रीतम चौहान

नगर महासचिव - अंकुश देवतवाल (गोलू)

नगर महासचिव -  हर्षित परमार

नगर उपाध्यक्ष - आकाश माली

नगर उपाध्यक्ष -  अजय राजोरिया

नगर सचिव - चंद्रशेखर जाटव

नगर सह सचिव - सुमित नाथ

नगर सह सचिव -  चिंटू परमार

नगर प्रचार प्रमुख - अंकित शर्मा

नगर मीडिया प्रभारी - यश चौहान

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष अशोक खींची, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवम बिरथरे, मयंक राजपूत, कुणाल चौहान, यश गोयल, विराट चौहान, गणेश गिरी, कपिल चौहान सहित गौरक्षा सेना एवं गौपुत्र अखाड़े के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE