BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले के इन गांवों में मचा था मगरमच्छ.. <<     KHABAR : एमपी के शाजापुर में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : शिक्षा की मुस्कान, पालक संघ ने नौनिहालों.. <<     BIG NEWS : नशामुक्ति का संदेश देकर संपन्न हुई एसपी.. <<     NEWS : श्रावण मास में उज्जैन स्टेशन पर विशेष.. <<     NEWS : 51 कन्या पूजन और संतों के महाप्रसाद के साथ.. <<     NEWS : महाकाल की नगरी को निकले कांवड़ियों का मधुबन.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG REPORT : कुकड़ेश्वर में आवारा सांड और कुत्तों का.. <<     NEWS : सेंती में चातुर्मासिक प्रवचन श्रृंखला का.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कलक्ट्रेट में दिव्यांगजनों के.. <<     BIG NEWS : मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने सुनी आमजन की.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने विद्यार्थियों को दिए सफलता.. <<     NEWS : मेवाड़ के लिए सांसद सी.पी. जोशी की बड़ी पहल,.. <<     KHABAR : मुलठान में किसानों-कांग्रेस ने मिलकर.. <<     NEWS : कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग जिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2025, 3:46 pm
KHABAR : मालखेड़ा में राम रसोड़े की सेवा निरंतर जारी, हज़ारों श्रद्धालु ले रहे भोजन, नाश्ता और चिकित्सा सुविधाओं का लाभ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। समीपस्थ ग्राम मालखेड़ा में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला राम रसोड़ा इस वर्ष भी 8 अगस्त से 25 अगस्त तक श्रद्धा और उत्साह के साथ संचालित हो रहा है। इस सेवा आयोजन में प्रतिदिन करीब 2 से 5 हज़ार बाबा रामदेव जी के भक्त नाश्ता, भोजन, फलाहार और अन्य सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रात्रि विश्राम और मेडिकल सेवा भी उपलब्ध कराई गई है, ताकि दूर-दराज़ से आने वाले किसी भी यात्री को परेशानी न हो। भोजन निर्माण का दायित्व प्रसिद्ध हलवाई मुकेश पाटीदार निभा रहे हैं, जो शुद्ध, सात्विक और पौष्टिक प्रसादी श्रद्धालुओं को परोस रहे हैं।

भक्तजन प्रसादी की गुणवत्ता की सराहना कर रहे हैं और आयोजन को स्वाद, सेवा और श्रद्धा का अद्भुत संगम बता रहे हैं। इस सेवा का संचालन मालखेड़ा ग्रामवासियों और अन्य श्रद्धालुओं के सहयोग से बाबा रामदेव जी के आशीर्वाद में हो रहा है।

सेवा में जुड़े सहयोगी विकास पाटीदार ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज में सेवा, समर्पण और एकता का प्रतीक बन चुका है। ग्रामवासी निःस्वार्थ भाव से दिन-रात जुटकर श्रद्धालुओं की सेवा कर रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE