BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 12, 2022, 7:40 pm
KHABAR : शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी की बैठक संपन्न, 19 मार्च 23 को होगा सामूहिक विवाह सम्मेलन, पढ़े मुश्ताक अली शाह की खबर  

Share On:-

नीमच। मसूदी बिरादर समाज कमेटी की एक आवश्यक मीटिंग महू रोड स्थित कृष्णा गार्डन में रखी गई। जिसमें शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी के बैनर तले एक विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन इज्तिमाई निकाह का आयोजन करने हेतु आम बिरादरी की सहमति से तय किया गया। शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी के अध्यक्ष हाजी अब्दुल रज्जाक चौधरी की सदारत में आज मीटिंग हुई। 

मीटिंग में मालवा मेवाड़ के शेख मसूदी समाज के समाज जनों ने भाग लिया। इसमें प्रमुख रूप से पाली, मारवाड़, अजमेर, भीलवाड़ा, निंबाहेड़ा, शंभूपुरा के साथ जावरा, खाचरोद, धार, देवास, नागदा, महिदपुर, बस्सी आदि शहरों से आए मेहमानों ने शिरकत की। शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी के सदर हाजी अब्दुल रज्जाक चौधरी की सदारत में इत्तेफाक राय से यह तय किया गया की 19 मार्च 2023 बरोज इतवार को नीमच में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह सम्मेलन शेख मसूदी बिरादरी समाज कमेटी के बैनर तले होगा। पूर्व भी सन 2018 में शेख मसूदी नौजवान समिति द्वारा एक कामयाब सम्मेलन का सफल आयोजन किया जा चुका है। यह सामूहिक विवाह सम्मेलन शेख मसूदी नौजवान समिति और शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी नीमच द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसमें नीमच सिटी छावनी की तमाम बिरादरी शरीक होगी। 

आज शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी नीमच के द्वारा आज के कार्यक्रम में बाहर से आए हुए मसूदी समाज के मेहमानों का साफा बांधकर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। शेख मसूदी बिरादर समाज के वरिष्ठ जनों का भी पुष्पा हारों से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नीमच के प्रतिष्ठित चौधरी परिवार के हाजी सज्जाद चौधरी, हाजी नौशाद चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे। उक्त विवाह सम्मेलन में चौधरी परिवार का नेतृत्व एवं सहयोग पूर्ण रूप से रहेगा। शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी नीमच के अध्यक्ष हाजी रज्जाक चौधरी ने सभी समाज जनों से इस सम्मेलन को कामयाब बनाने की अपील की है। 

सामूहिक विवाह सम्मेलन की तारीख की घोषणा होते ही समाज जनों में हर्ष की लहर है। आज के इस महंगाई के दौर में एवं फिजूलखर्ची से बचाव के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन एक बेहतरीन प्रयास है जिसका लाभ समाज के गरीब तबके को होता है और इसमें सभी सामान्य परिवार आसानी से शामिल हो जाते हैं। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस बार भी सभी के सहयोग और मेहनत से शेख मसूदी बिरादर समाज कमेटी द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन शानदार एवं भव्य तरीके से संपन्न होगा।  
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE