भवानीमंडी। केंद्रीय गृहमंत्रालय के आदेशानुसार रैपिड एक्शन फोर्स की सी/83 बटालियन की एक प्लाटून, धर्मेंद्र सिंह मीणा सहायक कमांडेंट एवं जवानों को आज से 8 दिनों तक जिला झालावाड़ राजस्थान के सभी पुलिस थानों में जाकर परिचय अभ्यास कराया जा रहा है। ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। इस दौरान आज थाना प्रभारी भवानीमंडी के साथ मिलकर थाना क्षेत्र में परिचय अभ्यास किया।
रैपिड एक्शन फोर्स के इस परिचय अभ्यास के आयोजन की जानकारी देते हुए धर्मेंद्र सिंह मीणा सहायक कमांडेंट ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान इलाके की जनसंख्या साक्षर या निरक्षर सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगह तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा तथा जलवायु की सूची तैयार की जाएगी। ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई प्राकृतिक आपदा या सांप्रदायिक तनाव एवं दंगे की स्थिति निर्मित होने पर अधिक कारगर ढंग से उस पर नियंत्रण किया जा सके। दल के सदस्यों द्वारा राजनीतिक दलों समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी प्राप्त की जाएगी। सी/83 बटालियन द्रुतकार्य बल द्वारा क्षेत्रों का चित्र भी बनाया जाएगा। जिस मानचित्र का उद्देश्य अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने पर इस पर नियंत्रण के लिए नियुक्त स्थल पर तत्काल पहुंचने में सुविधा होगी। रैपिड एक्शन फोर्स ग्रामीण क्षेत्रों का भी अध्ययन करेगी। द्रुतकार्य बल द्वारा किया जाने वाला यह एक अभ्यास है जो नियमित अंतराल के बाद किया जाता है। इस अभ्यास के दौरान हम विभिन्न क्षेत्रों में जाकर महा प्राकृतिक आपदा सामाजिक परिवेश समाज में अशांति उत्पन्न करने वाले विभिन्न कारणों का अध्ययन कर डाटा कलेक्ट करते हैं। जिससे विषम परिस्थितियों में द्रुतकार्य बल शांति व्यवस्था बनाने में मदद कर सके। इस दौरान द्रुतकार्य बल विभिन्न क्षेत्रों में जाकर विभिन्न समाज उपयोगी कार्य जैसे स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, योगाभ्यास, जागरूकता, वॉलीबॉल मैच आदि का अभियान करती है।