BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर बी.आर. फाउंडेशन का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बारिश से पहले ही फेल हुई सड़क सुरक्षा.. <<     KHABAR : मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, बीमार बिटिया.. <<     KHABAR : नगर पालिका ने लगाए पौधे, विश्व पर्यावरण.. <<     छतरपुर में केन-बेतवा परियोजना के निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     छतरपुर में मलेरिया निरोधक माह का शुभारंभ,.. <<     BIG REPORT : कोटड़ाबुजुर्ग में अवैध कटाई का आरोप,.. <<     KHABAR : बागेश्वर धाम पर छठवां ऑनलाइन हनुमान.. <<     BIG NEWS : बीजेपी का जीतू पटवारी पर तंज, रणदीवे बोले-.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सिंगोली सोलर प्रोजेक्ट का आज निरीक्षण.. <<     KHABAR : डॉ. गौरव खरे ने रवाना किया जागरूकता रथ,.. <<     KHABAR : राधे अलबेली सरकार पर झूम उठा पंडाल, भक्ति.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     विश्व पर्यावरण दिवस पर सनावद में 'एक पौधा मां.. <<     बड़वाह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जंगलों में चल.. <<     छतरपुर गल्ला मंडी के पास कोतवाली पुलिस की बड़ी.. <<     क्रेशर हब बने बक्सवाहा में एक और नए प्लांट का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 15, 2022, 7:30 pm
KHABAR : जिले में 19 से 25 दिसंबर तक मनाया जाएगा सुशासन सप्ताह, गांव-गांव में चौपाल आयोजित कर करेंगे समस्याओं का समाधान, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर गौतम सिंह द्वारा बैठक आयोजित कर बताया गया कि, आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 19 दिसंबर से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर गुड गवर्नेंस सप्ताह मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, जनजाति कार्य विभाग, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य पालन एवं मछुआ विकास विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, राजस्व विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, वित्त विभाग, श्रम विभाग, सहकारिता विभाग, सामाजिक न्याय एवं निशक्त कल्याण विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभागों को भी निर्देश प्रदान किए गए। 
इस साप्ताहिक अभियान में गांव गांव में चौपाल आयोजित होगी। प्रशासन अब खुद गांव तक जाएगा। चौपाल के माध्यम से ही लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा। जिन समस्याओं का निराकरण नहीं होगा उसके लिए एक निश्चित समय सीमा प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलाधिकारियों को भी निर्देश प्रदान किए गए। इस अभियान के माध्यम से गांव में लगने वाले सरकारी संस्थाओं का भी औचक निरीक्षण होगा तथा वहां की व्यवस्थाओं को देखा जाएगा। इसमें शिकायतों, आवेदनों, लंबित प्रकरणों का भी निराकरण होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE