जालौर। सिरोही से सांसद देवजी पटेल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान जोधपुर जिले के शेरगढ़ में हाल हुए गैस सिलेंडर हादसे का मुद्दा उठाया। देवजी पटेल ने केंद्र सरकार से गैस हादसे की जांच केन्द्रीय टीम से कराने की मांग की।
लोकसभा में शून्यकाल के दौरान मुद्दा उठाते हुए देवजी पटेल ने कहा कि शेरगढ़ में हुए गैस सिलेंडर हादसे में बहुत सारे एक ही परिवार के लोग चल बसे, आज भी हॉस्पिटल से डॉक्टर अगर बाहर निकलते हैं तो वहां से एक ऐसी आहट होती है कि कहीं और कोई चला तो नहीं है।
देवजी पटेल ने कहा कि मैं केन्द्र सरकार से निवेदन करूंगा कि जो ब्लास्ट हुआ है उसकी जांच केन्द्रीय टीम से करवाई जाए और जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। देवजी ने हादसे में मारे गए और घायल हुए लोगों को उचित मुआवजा देने की भी मांग केन्द्र सरकार से की है।