शाजापुर। प्रदेश के लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी राज्यमंत्री एवं शाजापुर जिला प्रभारी बृजेन्द्र सिंह यादव की अध्यक्षता में 16 दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय विभागीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।
प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार जिला प्रभारी मंत्री यादव अशोक नगर के ग्राम केथलाय में भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के पश्चात प्रातरू 10.30 बजे शाजापुर के लिए प्रस्थान करेंगे। वे शाजापुर में दोपहर 12.00 बजे स्थानीय सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे दोपहर 1.00 बजे जिला स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। बैठक के पश्चात वे दोपहर 2.00 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।