शाजापुर। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय और राज्य शासन के सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के माध्यम से हेल्पेज इंडिया द्वारा मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन एल्डर लाईन 14567 का संचालन किया जा रहा है।
जिला शाजापुर के शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सतगांव में विद्यार्थियों को एल्डरलाइन प्रतिनिधि गोपाल सिंह राजपूत ने एल्डर लाईन 14567 के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं के बारे में बताया जिसमे स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता, निदान व इलाज, आश्रय/वृध्दाश्रम, वरिष्ठ जन सहायक उपकरण जैसे व्हीलचेयर, वॉकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, चश्मा आदि और सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, कला, मनोरंजन में सहयोग से संबंधित जानकारी दी जाती है। साथ ही माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007, व्यक्तिगत और पारिवारिक दुर्व्यवहार संबंधी विवाद एवं समाधान, वृद्ध पेंशन और अन्य विभागीय पेंशन और सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाता है। जिले के समस्त वरिष्ठ नागरिक जो की 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के हे वे सभी इस हेल्पलाईन का लाभ ले सकते हैं।
कार्यक्रम में स्थानीय शिक्षक रमेश मालवीय ने विद्यार्थियों को अपने वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सोम्यतापूर्ण व्यवहार करने तथा इस हेल्पलाइन का उपयोग कर अपने वृद्धों को न्याय दिलाने की अपील की।