शाजापुर। प्रदेश के स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री इन्दर सिंह परमार ने आज शुजालपुर नगर में लगभग 25 लाख से अधिक की राशि के निर्माण कार्याे का भूमिपूजन किया।
राज्यमंत्री परमार ने वार्ड क्रमांक 17 प्रेम नगर कॉलोनी में रितेश गोयल के मकान से विजय मीणा के मकान तक लागत 4 लाख 88 हजार 375 रूपये राशि से बनने वाले सीसी रोड़ निर्माण, तत्पश्चात वार्ड क्रमांक 17 में ही पुराने जटाशंकर सड़क (गन्दा नाला) के पास बद्रीलाल प्रजापति के मकान से सार्वजनिक शौचालय तक लागत 7 लाख 66 हजार 954 रूपये एवं पिंटू के मकान से लखन विश्वकर्मा के मकान तक लागत 3 लाख 43 हजार 164 रूपये राशि से बनने वाले सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इसके बाद परमार ने सिटी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 10 शीतला नगर कॉलोनी में मानसिंह भारती के मकान से भागीरथ राजपूत के मकान तक एवं भागीरथ राजपूत के मकान से अरविंद यादव के मकान लागत 4 लाख 62 हजार 793 रूपये से बनने वाले सीसी रोड़ निर्माण कार्य एवं वार्ड क्रमांक 10 शीतला नगर कॉलोनी में मानसिंह भारती के मकान से भागीरथ राजपूत के मकान तक एवं भागीरथ राजपूत के मकान से अरविंद यादव के मकान लागत 4 लाख 62 हजार 793 रूपये से बनने वाले सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर अशोक नायक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष भंवरलाल परमार, विवेकानंद नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह खींची, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता परमार, देवेंद्र तिवारी, सीमित जैन, वार्ड 17 पार्षद दीप्ति कपिल व्यास, वार्ड नम्बर 10 के पार्षद गिरधारी सिंह परमार, वार्ड नम्बर 09 के पार्षद वीरेंद्र बागरी सहित अन्य उपस्थित थे।