शाजापुर। पुलिस अधीक्षक जगदीश डावर ने दो अपहृत बालिकाओं की सूचना देने वालों के लिए 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली में 01 सितम्बर 2021 को दर्ज प्रकरण में विजय पिता संतोष नाथ योगी निवासी नीमवाड़ी की 13 वर्ष 09 माह की नाबालिग पुत्री तथा 25 अगस्त 2021 को दर्ज प्रकरण में सुनीता पति मधुसुदन बैरागी की 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री की तलाश में जनसहयोग प्राप्त करने के उद्देश्य से सूचना देने वालों के लिए 5-5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया है। अपहृत बालिकाओं की सूचना देने वाले का नाम चाहने पर सर्वथा गोपनीय रखा जायेगा।