शाजापुर। जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी रविन्द्र हार्डिया ने बताया कि इस वर्ष ‘‘विवेकानन्द युवा पुरस्कार‘‘ ‘‘युवा समागम‘‘ कार्यक्रम जोकि भोपाल में 13 जनवरी 2023 के आयोजन में प्रदाय किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ‘‘विवेकानन्द पुरस्कार‘‘ विभिन्न क्षेत्रो में सामुदायिक विकास गतिविधियों जैसे स्वास्थ्य, पर्यावरण, अनुसंधान और नवाचार, संस्कृति, मानव अधिकारों के प्रचार, कला और साहित्य, पर्यटन, पारंपरिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, खेल, सामुदायिक सेवा जैसे सामाजिक क्षेत्रों में युवाओ के उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओ के आवेदन एमपीएसईडीसी के पोर्टल एवं विभागीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन 14 से 25 दिसम्बर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किये गये है।
उल्लेखनीय है कि म.प्र. शासन खेल और युवा कल्याण विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल से प्राप्त निर्देशानुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा 23 जुलाई 2022 को आयोजित युवा महापंचायत में राज्य के विकास और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्यरत युवाओ के द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्याे को सम्मानित करने के लिये प्रति वर्ष 15 से 29 वर्ष के युवाओ को युवा पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई थी।