शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय तकनीकी कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिले में उगाई जाने वाली प्रमुख फसलों के ऋणमान निर्धारण संबंधी निर्णय लिये गये। मुख्य रूप से सोयाबीन एवं गेहूँ के फसल ऋणमान गतवर्ष की तुलना में बढ़ाये गये हैं। जिला स्तर पर निर्धारित किये गये फसल ऋणमान अनुमोदन के लिए राज्य स्तरीय तकनीकी समूह को प्रेषित किये जायेंगे।
इस अवसर पर डीडीएम नाबार्ड धीरेन्द्र कोरी, कृषि वैज्ञानिक के.वी.के डॉ. जीआर अम्बावतिया, उपसंचालक कृषि केएस यादव, उपायुक्त सहकारिता ओपी गुप्ता, अग्रणी जिला प्रबंधक ललित कुमार आचार्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी आरके दुबे, बैंक प्रबंधक एन.के. गुप्ता, जिले के प्रगतिशील किसान शरद भण्डावद, अनिल पाटीदार, जितेन्द्र पाटीदार, भारत नाहर, मनीष आर्य, भारतीय किसान संघ जिला उपाध्यक्ष राजबहादुर सिंह गुर्जर मौजूद थे।