शाजापुर। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग अजीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र (डीडीआरसी) शाजापुर में 10 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए 05 सितम्बर 2022 में जारी विज्ञप्ति में उल्लेखित नियम एवं शर्तों के अधीन 04 सदस्यी जांच कमेटी द्वारा आवेदन पत्रों की जांच की गई। जांच उपरांत पात्र अभ्यार्थियों की सूची दावे/आपत्ति हेतु 07 दिवस के लिए जिले की वेबसाईट पर देखी जा सकती है।