BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2022, 12:14 pm
KHABAR : महारैली व विशाल जनसभा के साथ ब्राह्मण महाकुंभ 18 को नीमच में, आज किलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित होगी प्रेस वार्ता, पढ़े मुकेश पार्टनर की खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय परशुराम सेना नीमच एवं सर्व ब्राह्मण समाज नीमच के तत्वावधान में 18 दिसंबर रविवार सुबह 11 बजे दशहरा मैदान नीमच पर महारैली एवं विशाल जनसभा का आयोजन किया जाएगा। 
राष्ट्रीय परशुराम सेना के जिला उपाध्यक्ष कपिल शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में राष्ट्रीय परशुराम सेना के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा का अतिथि के रूप में मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए संगठन पदाधिकारी द्वारा नीमच मंदसौर जिले के दूरस्थ पंचायत स्तर के गांव-गांव घर-घर जाकर ब्राह्मण समाज जनों से तूफानी जनसंपर्क किया जा रहा है, उन्हें पत्रक प्रदान कर कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराया जा रहा है।
नीमच में होने जा रहे हैं राष्ट्रीय परशुराम सेना एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। गांव-गांव में जबरदस्त स्वागत भी हो रहा है। कार्यक्रम को लेकर सभी ग्रामीणों में ब्राह्मण परिवारों में जबरदस्त उत्साह है। जगह-जगह भव्य सफलता की तैयारियां चल रही है। जोर शोर से प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। ऐतिहासिक सम्मेलन नीमच की धरती पर आने वाली 18 तारीख को होने जा रहा है। इस हेतु कार्यक्रम के पूर्व राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुनील  शर्मा का नीमच आगमन दौरा हुआ। तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया और प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा किलेश्वर मंदिर नीमच पर आज 16 दिसंबर को दोपहर 1 बजे राष्ट्रीय परशुराम सेना द्वारा ब्राह्मण महाकुंभ को लेकर प्रेस वार्ता में पत्रकारों से रूबरू होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE