BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2022, 12:24 pm
BIG NEWS : प्राथमिक शिक्षिका और सीएम हेल्पलाइन, जब वेतन न मिलने पर की शिकायत तो एक्शन में आया विभाग, फिर जाँच के दौरान हुआ ये खुलासा तो डीईओ ने जारी किया ये बड़ा आदेश, पढ़े पवन धाकड़ सरसी की खबर  

Share On:-

रतलाम । एक महिला शिक्षिका को मुख्यमंत्री से झूठी शिकायत करने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। सीएम हेल्पलाइन में शिक्षिका ने शिकायत करते हुए वेतन की मांग की थी लेकिन पता चला कि शिक्षिका का तबादला किया गया था, रिलीव भी हो गई थी मगर स्थानांतरित स्कूल में उसने पदभार ग्रहण नहीं किया। लगभग सवा साल से कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित है। जब काम नहीं किया तो वेतन किस बात का। इसलिए वेतन नहीं दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिक्षा अधिकारी केसी शर्मा ने बताया कि प्राथमिक शिक्षक प्रावि नयापुरा विकासखंड जावरा की शिक्षिका समीना बानो का प्रशासकीय स्थानान्तरण आदेश क्रमांक/स्थानान्तरण/2021/201-01/DEO/ रतलाम 31 अगस्त 2021 को किया था। शिक्षिका को प्राथमिक विद्यालय नयापुरा (जावरा) से प्राथमिक विद्यालय हिंगडी (आलोट) में किया गया था।

शिक्षिका बानो के पूर्व पदस्थापना स्थल प्राथमिक नयापुरा के संकुल प्राचार्य शासकीय उमावि बड़ावदा द्वारा पत्र कमाक/सीएम हेल्पलाईन/2022/686/08 दिसंबर 2022 को अवगत कराया कि इन्हें 07 सितंबर 2021 को ही नवीन पदस्थापना स्थल शासकीय प्राथमिक विद्यालय हिंगडी में उपस्थित होने के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया था।

नवीन पदस्थापना स्थल शासकीय प्राथमिक विद्यालय हिंगडी के संकुल प्राचार्य शासकीय एकीकृत हाईस्कूल विक्रमगढ़ ने बताया कि शिक्षिका समीना बानो 14 दिसंबर 2022 तक प्राथमिक विद्यालय हिंगडी में उपस्थित नहीं हुई है।

शिक्षिका बानो ने शासकीय प्राथमिक विद्यालय हिंगड़ी में पदभार ग्रहण नहीं किया, मगर 01 दिसंबर 2022 को सीएम हेल्पलाईन में शिकायत कमांक 20055554 एवं शिकायत कमांक 20059340 दर्ज कर वेतन प्रदान करने की मांग की।

शिक्षिका बानो लगभग सवा साल से कर्तव्य पर अनुपस्थित है। सीएम हेल्पलाईन जैसे महत्त्वपूर्ण जनशिकायत के पोर्टल पर वेतन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कर बिना कार्य के वेतन लेने का प्रयास किया है।

समीना बानो को नवीन पदस्थापना स्थल प्राथमिक विद्यालय हिंगडी में उपस्थित होने के निर्देश दिए किंतु इसके बावजूद भी शिक्षिका बानो नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थित नहीं हुई। इसके चलते शिक्षिका बानो को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE