BREAKING NEWS
SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2022, 3:08 pm
BIG NEWS : दलौदा में भयंकर सड़क दुर्घटना और फरार ट्रक चालक, जैसे ही एसपी ने दिए निर्देश तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जब खंगाले फोरलेन के सीसीटीवी फुटेज तो उड़ गए सबके होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर । दि 15 दिसम्बर 22 को जिला मंदसौर के थाना दलौदा के ग्राम आक्या के पास महु-नीमच हाईवे के पास शाम 5.30 बजे अज्ञात ट्रक चालक ने सफेद कलर की मारुति स्विफ्ट वीडीआई क्र एमपी 44 सीए 2499 को टक्कर मार दी थी जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की दुर्घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई थी एवं चार महिलाओं को जिला चिकित्सालय मंदसौर लाया गया था। जिसमें से दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया। थाना दलौदा द्वारा अज्ञात ट्रक एवं चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

घटना की संवेदनशीलता एवं गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर अनुराग सुजानिया द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर गौतम सोलंकी एवं अनुविभागीय अधिकारी मंदसौर नरेंद्र सोलंकी को घटना स्थल निरीक्षण एवं अज्ञात आरोपी की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया। उक्त मामले में ट्रक एवं उसका चालक अज्ञात होने के कारण अनुविभागीय अधिकारी मंदसौर के
निर्देशन में एवं थाना प्रभारी दलौदा उनि संजीव परिहार के नेतृत्व मे थाना स्तर पर अलग अलग टीम बनाकर हाईवे पर स्थित टोल नाके एवं व्यवसायिक संस्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को चैक किया गया एवं घटना समय के सुसंगत समय के पहले एवं बाद के फुटेज को चैक कर अज्ञात ट्रक की शिनाख्त करने
के तत्परतापूर्ण सूक्ष्मता से प्रयास किये गये जिसके परिणाम स्वरुप भावगढ फंटे पर स्थित सीसीटीवी में एक ट्रक दिखाई दिया जिसका पिछला बांया हिस्सा टुटा होकर उस हिस्से की त्रिपाल फटी हुई परिलक्षित हुई।

उक्त सीसीटीवी फुटेज में ट्रक की दृश्यता धुंधली होने के कारण समय के आधार पर माननखेडा टोल एवं पिपलियामण्डी टोल के सीसीटीवी फुटेज को चैक करते ट्रक का नंबर आरजे 23 जी ए 3013 होना पाया गया। टीम द्वारा सुक्ष्मता से अवलोकन करने पर उक्त ट्रक घटना के पूर्व बांया हिस्सा सही होना एवं घटना बाद बांयाहिस्सा टुटा होना पाया गया जिसके आधार पर ट्रक की पतारसी की गई।

ट्रक की शिनाख्त होने के बाद ट्रक का नंबर आरजे 23 जिला सीकर राज्य राजस्थान का होने से पुलिस टीम को तत्काल नीमच होते हुए राजस्थान की ओर रवाना किया गया जिनके द्वारा टोल नाके एवं राजस्थान पुलिस की मदद से भीलवाडा से अजमेर रोड पर राईला के निकट पकडा तथा आरोपी पिता पुत्र
ट्रक चालक एवं क्लीनर को गिरफ्तार किया गया। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE