BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 16, 2022, 4:29 pm
KHABAR : महिला बाल विकास विभाग ने डीकेन केंद्र के सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को टैबलेट फोन किए वितरित, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर

Share On:-

डीकेन। महिला बाल विकास विभाग द्वारा आज डीकेन नगर के वार्ड नं 11 स्थित आंगनवाड़ी केन्द्र पर टेबलेट फोन वितरित कार्यक्रम में सभी केंद्रों की कार्यकर्ताओं  को कार्यक्रम मुख्य अतिथि भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार, आइटी सेल प्रभारी नितेश सेन, परियोजना अधिकारी हीरा मीणा द्वारा सभी को फोन वितरित किए। सर्व प्रथम सरस्वती पूजा अर्चना कर आंगनवाड़ी केन्द्र कार्यकर्ता रामकन्या मालवीय ने सभी का स्वागत किया। 

इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा आप सभी के लिए शासन ने आपका काम आसान हो, एप पर आप लाभार्थीयो की  प्रत्येक माह वृद्धि की निगरानी करेगी। माननीय कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा सभी आगनवाड़ी केंद्र के योजना बनाकर डिजिटल आंगनवाड़ी केन्द्र बनाने का प्रयास कर रहे हैं। 

नगर परिषद अध्यक्ष श्रवण पाटीदार ने संबोधित करते हुए कहा मंत्री सखलेचा ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत बड़ा योगदान हमारे क्षेत्र को दिया है। आज आपकों केंद्र पर दी जाने वाले फोन से आप सभी विभागीय सेवाओ, पोषण और स्वास्थ मानकों की फीडिंग करेगी। आपको केंद्र पर कोई दिक्कत हो आप यहां के जनप्रतिनिधियों को अवगत करा सकते हैं। 
कार्यक्रम का आभार संचालन परियोजना अधिकारी मेडम हीरा मीणा ने किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना व्यास, मुंदड़ा ,सुशीला मालवीय, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE