BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 12:59 pm
BIG NEWS : जिले की ग्राम पंचायत और सचिव सुधा मेघवाल, जब सरपंच पहुंचा जिला पंचायत शिकायत लेकर तो एक्शन में आया विभाग, फिर जैसे ही हुई जांच तो सामने आया ये चौंका देने वाला खुलासा, अब सीईओ ने जारी किया ये आदेश, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिला पंचायत मंदसौर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने ग्राम पंचायत लुनाहेड़ा की सचिव को निलंबित कर दिया है। ग्राम पंचायत के सरपंच ने सचिव द्वारा बिना सरपंच की स्वीकृति के राशि आहरण की शिकायत जनपद कार्यालय में की थी। जिसके बाद जिला पंचायत सीईओ ने निलम्बन की कार्यवाई की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लुनाहेडा द्वारा जिला पंचायत कार्यालय मंदसौर को अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत लूनाहेडा की सचिव सुधा मेघवाल द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत को चार्ज नहीं देने एवं बिना सरपंच के अजा, बस्ती में स्वीकृत स्वच्छता परिसर की राशि आहरण करने एवं निर्मल नीर कार्य की राशि आहरण करने की शिकायत की जाँच मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मल्हारगढ़ से कराई गई।

जनपद पंचायत से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लुनाहेडा की सचिव सुधा मेघवाल द्वारा निर्वाचित सरपंच ईश्वर लाल धनगर को ग्राम पंचायत लुनाहेडा का चार्ज का आदान-प्रदान नहीं होना पाया गया। सरपंच की स्वीकृति के बिना राशि रूपये 78900 के बिलों का भुगतान किया जाना पाया गया, साथ ही स्वच्छता परिसर का निर्माण अजा बस्ती में नहीं होना पाया गया, साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों को मनरेगा की मजूदरी हेतु मस्टर जारी नहीं किये गये तथा रोजगार सहायक को आईडी पासवर्ड नहीं दिया जाना प्रतिवेदन में प्रतिवेदित किया गया है।

इस प्रकार सुधा मेघवाल सचिव ग्राम पंचायत लूनाहेडा द्वारा अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के फलस्वरूप सुधा मेघवाल सचिव ग्राम पंचायत लूनाहेडा जनपद पंचायत मल्हारगढ़ को मप्र पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 भाग-2 (क), (ख) में निहित प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से सचिव के पद से निलंबित किया जाकर ग्राम पंचायत लूनाहेडा का अतिरिक्त सचिवीय प्रभार भरत बामनिया सचिव ग्राम पंचायत गरनाई को मप्र पंचायत सेवा नियम 2011 की कंडिका 12 के तहत 90 दिवस हेतु सौपा जाता है।   
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE