BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 4:19 pm
REPORT : कलेक्टर गुप्ता ने किया बागली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का निरीक्षण, संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को नोटिस, आवश्यक निर्देश भी दिए, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने आज बागली विकासखंड के हाटपीपल्या, ग्राम लिंबोदा, कमलापुर, नयापुरा सहित अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर गुप्ता ने संतोषजनक कार्य नहीं करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने ग्राम पंचायत लिंबोदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने पर सचिव अरविंद व्यास, सहायक सचिव ईश्वर पाटीदार को नोटिस जारी करने तथा साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। हाटपीपल्या में हाटपीपल्या से देवगढ़ मार्ग पर काम बंद होने पर ईई पीडब्ल्यूडी को नोटिस करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कहा कि सिविल हॉस्पिटल हाटपीपल्या में भूमि उपलब्ध है, नवीन हॉस्पिटल भवन और आवासीय भवन के लिए जमीन आवांटित करने के लिए शासन को पत्र लिखे।

कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम कमलापुर के शासकीय माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। स्कूल में अच्छा कार्य करने पर प्रिंसिपल शासकीय माध्यमिक शाला कमलापुर को प्रशस्ति पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी कर शाला विकास निधि से उक्त शाला में कम्प्यूटर टीचर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। माध्यमिक कमलापुर हाईस्कूल शिक्षिका नसरीन खान लंबे समय से मेडिकल अवकाश पर हैं, उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम पंचायत नयापुरा व अन्य ग्रामों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉप डेम, नल जल योजना अंतर्गत बनाई गई पानी की टंकी का निरीक्षण किया। इस दौरान आवश्यक दिशा निर्देश संबंधितों अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर गुप्ता ने धनतालाब नल जल योजना में ट्रांसफॉर्मर हेतु जांच के लिए डी ई एमपीईबी को पत्र लिखने के निर्देश दिए और कहा कि इसकी पूरी जानकारी बनाकर दें। उन्होंने निर्देश दिए कि नल जल योजना के लिए विद्युत कनेक्शन दूरस्त करें। उपसंचालक पशुपालन को गौशाला ग्राम चारिया की गौ संवर्धन बोर्ड की राशि न मिलने के संबंध में तथा दाने का पैसा कटने के बावजूद दाना न मिलने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। कलेक्टर गुप्‍ता ने ग्राम पंचायत पलासी का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत पलासी के निरीक्षण के दौरान बताया गया कि है की जलकर की वसूली नियमित नहीं हो रही एवं जलकर की वसूली के बाद जल निगम को भी उसका एक भाग अंतरित किया जाना है। इसके लिए सचिव दीपक मनसोरे को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE