BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 5:28 pm
REPORT : सुख सृमद्धि का अनूठा संगम है हस्तशिल्प मेला, मनासा विधायक मारू ने पहुंचकर बढ़ाया शिल्पियों का मनोबल, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश सरकार सदैव इस बात के लिए प्रयासरत है कि प्रदेश का हर व्यक्ति सुख, सृमद्धि का पर्याय बने। हस्तशिल्प मेला इसका अनूठा संगम है। हर शिल्पी यह चाहता है कि कला के पारखी लोग आधुनिकता और परम्परा में सामंजस्य बैठाकर आगे बढे। हर शिल्पी अपनी कला में पारंगत है और अपने क्षेत्र की पहचान है। नीमच के लिए यह गौरव की बात है लगातार 16 साल से यह संगम हो रहा है।यह बात मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने टाउन में चल रहे हस्तशिल्प एवं हाथकरघा मेले में शिल्पियों के उत्पादों का अवलोकन और चर्चा के दौरान कही।

टाउन हाल में संत रविदास हस्तशिल्प एवं हाथकरघा विकास निगम लिमीटेड भोपाल द्वारा मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 21 दिसंबर तक जारी है। मारू ने कहा कि शिल्प कला को युवा पीढी में परम्परागत ढंग से आगे बढाने का काम युवा पीढी का है। उन्होंने खुशी जाहिर की कि अधिकांश शिल्पी नई पीढी के हैं जिन्हें हमउम्र पारखियों की पहचान है और सभी उसी अनुरूप अपने उत्पाद बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिल्पियों एवं नीमच के पारखियों के लिए इससे अच्छी बात कोई हो नहीं सकती कि लगातार अच्छे प्रतिसाद का विनिमय किया जा रहा है। मारू ने कहा कि युवा और वृद्ध के साथ ही पुरातन और आधुनिकता का अदुभुत जोड मेले का महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने अपने स्तर पर हर संभव शिल्पियो को प्रोत्साहित कर उन्हें सहयोग का आश्वासन दिया। मारू ने कहा कि जिले में हस्तशिल्प विकास निगम का आयोजन होना बहुत अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि एक ही छत के नीचे प्रदेश के शिल्पियों और उनके उत्पाद को देखने, खरीदने का अच्छा मौका मिलता है। ललित ग्वाला ने कहा, कि मध्यप्रदेश सरकार ने शिल्पियों के लिए कई काम किए हैं। यही कारण है कि आज हस्तशिल्प की देश के मृगनयनी शोरूम पर मांग बनी रहती है।

मनासा के मुकेश डांगी ने कहा कि देश के विभिन्न प्रांतों के उत्पाद प्रांत विशेष में मिलते हैं, लेकिन यदि वहीं उत्पाद आपके द्वार पर आ जाए तो यह जरूरी हो जाता है, कि शिल्प और शिल्पकार दोनों को प्रोत्साहित करें।  मेला प्रभारी दिलीप सोनी ने मारू का स्वागत किया। मारू ने हर शिल्पी के स्टॉल पर जाकर शिल्प एवं शिल्पी के बारे में जानकारी हांसिल की। सोनी ने बताया कि मेला प्रतिदिन सुबह 11 से रात 9 बजे तक आम लोगों के लिए 21 दिसंबर तक खुला है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE