BREAKING NEWS
BIG NEWS : लोकायुक्त की कार्रवाई, ट्राइबल विभाग का.. <<     BIG REPORT : नीमच मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाएं.. <<     KHABAR : सर्पदंश से 5 वर्षीय बालक की मौत, पीड़ित.. <<     SHORT: रील नहीं, रियल समस्याएं सुलझाएं... CM मोहन.. <<     BIG UPDATE: बाइक की डिक्की में 30 लाख की अफीम,रतनगढ़.. <<     KHABAR : धनतेरस पर गांवों में पहुंचेंगे मंत्री,.. <<     VIDEO NEWS : अब घर बनाने से पहले नहीं करना होगा लंबा.. <<     BIG REPORT : दीपावली से पहले झाबुआ में श्रीलाभ.. <<     BIG UPDATE: टेंडर भी हुआ, कार्यादेश भी जारी... फिर.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव से पहले चित्तौड़गढ़ में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 6:45 pm
NEWS : स्वास्थ्य भवन के सभागार कक्ष में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मासिक बैठक का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अन्तर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की मासिक बैठक का आयोजन स्वास्थ्य भवन के सभागार कक्ष में डॉ रामकेश गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में किया गया है।  

डॉ रामकेश गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आरबीएसके अन्तर्गत जिले में 20 टीमे कार्यरत है। जो प्रतिदिन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार आंगनवाडी, राजकीय विद्यलयों एवं मदरसा में जाकर अध्ययनरत छात्र एवं छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कार्य को अंजाम देती है। 

परीक्षण के दौरान गम्भीर बिमारीयो से ग्रसितो को उच्च चिकित्सा संस्थान यथा-सीएचसी, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कॉलेज स्तर पर रेफर कर उनका उपचार करवाया जाता है। डॉ गुर्जर ने बताया कि जिला एमटीसी केन्द्र पर रेफरल बच्चो की संख्या अत्यधिक न्यून है। समस्त टीमे निर्धारित समयावधित में स्क्रीनिंग मे अतिकुपोषित बच्चो को जिला चिकित्सालय स्थित कुपोषण केन्द्र पर भिवजाया जाना सुनिश्चित करे।      

एमएचटी टीमो का प्रशिक्षण आयोजित-
17 दिसम्बर 22 को डॉ पंकज सोनी जिला प्रजनन एंव शिशु स्वास्थ्य अधिकारी की अध्यक्षता में जिले में आरबीएसके कार्यक्रम अन्तर्गत खण्ड स्तर पर कार्यरत टीमो चिकित्सको एंव स्टॉफ का सीएमएचओ कार्यालय के सभागार कक्ष में जिला स्तर पर भारत सरकार के द्वारा निर्मित सोफ्टवेयर का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। राज्य स्तर से प्रशिक्षित आरबीएसके समन्वयक विकास आचार्य ने ऑन लाईन सोफ्टवेयर का प्रशिक्षण प्रदान किया। समन्वयक ने बताया कि टीमो को प्रतिदिन भ्रमण कार्यक्रम एंव आंगनवाडी सेन्टर्स का मास्टर डेटा एंव स्कूल का डेटा एंव गतिविधियो का ईन्द्राज किया जाना है।
विनायक मेहता, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम ने टीमो को एनिमिया मुक्त राजस्थान अभियान की समीक्षा कर अभियान की जानकारी प्रदान की। 
खुशवन्त कुमार हिण्डोनिया डाटा प्रबंधक, आईडीएसपी ने एमएचटी टीमों को विद्यालयों में स्क्रीनिंग के दौरान मौसमी बिमारियों की रोकथाम, नियंत्रण, बचाव, उपचार की जन-जागरूकता हेतु जानकारी दिये जाने हेतु निर्देशित किया। 
डॉ मुनेश बैरवा ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की विस्तृत जानकारी प्रस्तुतीकरण के माध्यम से दी। प्रशिक्षण के दौरान खण्ड स्तरीय मोबाईल हैल्थ टीमे उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE