BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 17, 2022, 7:24 pm
KHABAR : कलेक्टर ने आनंदम केंद्र पर सामग्री भेंट की, जरूरतमंद लोगों को उपयोग के लिए कंबल भी किए प्रदान, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। कलेक्टर दिनेश जैन राज्य आनंद संस्थान द्वारा संचालित आनंदम केंद्र का अवलोकन करने पहुंचे। उन्होंने आनंदम केंद्र पर सामग्री एवं जरूरतमंद लोगों को उपयोग के लिए कंबल भी भेंट किए।

इस अवसर पर कलेक्टर जैन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि आनंदन केंद्र से जुड़कर हमारे बीच के ऐसे लोग जो जरूरतमंद है या मनोरंजन के कोई साधन नहीं है और जो साधन संपन्न है वह अपना समय, अपना कौशल, समाज के अन्य लोगों के लिए दें, ताकि समरसता, खुशी और आनंद का वातावरण व्याप्त हो सके। एक दूसरे की मदद, सुख-दुख में साथ, यही वास्तविक आनंद है।

कलेक्टर जैन ने आनंदम केंद्र पर निरूशुल्क सेवाएं देने वाले योग प्रशिक्षक डॉ. पराग जैन, चित्रकार महेश सक्सेना, शिक्षक प्रदीप जायसवाल, मनोज श्रोत्रीय और सभी आनंदक जो आनंदम केंद्र में अपना योगदान दे रहे हैं की सराहना की। इस अवसर पर पेंशनर संघ के सदस्य भी उपस्थित थे। कलेक्टर का स्वागत महेंद्र मोहन सोनी ने किया। यह भी अवगत कराया गया कि आनंदक भाई-बहन अपने जन्मदिन के अवसर पर आनंदम केंद्र पर उपस्थित होकर खुशी और आनंद के साथ जन्मदिन मनाएंगे और इस अवसर पर समाज, प्रकृति, पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में चर्चा कर वृक्षारोपण भी करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE