कसरावद। क्षेत्र के निमरानी में स्थित गुरुकृपा साडी दुकान में एवं बैंक आफ इंडिया निमरानी इसके अलावा दोस्ताना ढाबे पर अज्ञात आरोपी के द्वारा उपरोक्त जगहों पर टामी से ताला तोडकर चोरी करने का प्रयास किया जाकर सीसीटीवी कैमरे एंव बैंक के केश काउंटिंग मशिन में तोड फोड नुकसान पहुंचाया गया। जिसके संबंध में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना बलकवाडा में अपराध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सूचना के पश्चात पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये एवं संदिग्ध की तलाश हेतु मुखबिरों को लगाया गया। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीरसिंह भी पहुंचे। जहां हर स्थिति का बारिकी से निरीक्षण कर बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के सम्बंध में मुखबिरों से चर्चा कर जानकारी एकत्रित की गई।
उक्त जानकारी के आधार पर गठित टीम द्वारा संदिग्ध राजा कटारे की तलाश उसके घर मानपुर जाकर की गई तो वह पुलिस को आता देख भागने लगा। जिसे घेरकर पकड़ा व भागने के संबंध में पूछा गया तो कहने लगा कि मैने कल निमरानी में ताले तोड़े थे जिसकी जानकारी आप लोगो को लग गई और मुझे लेने आ गए। इस तरह संदिग्ध से घटना के सम्बंध में पूछे बिना ही सब कुछ बताने पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया । आरोपी से घटनाओं ने उपयोग की गई टॉमी एवं घटना के समय पहले कपड़ों को भी जब तक किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर और भी चोरी की घटनाओं की पूछताछ की जा रहीं हैं।