नीमच। लगभग 30 वर्षों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित कालोनियां जिसमें की रामअवतार कॉलोनी, अमर कॉलोनी, रिटायर्ड कॉलोनी, जायसवाल कॉलोनी, गुमास्ता नगर में वंहा के रहवासी नारकीय जीवन यापन करते हुए आ रहे थे। किंतु पिछले आठ वर्षो से विकासवादी सोच के धनी निर्मल राठौड़ के इन कॉलोनियों में छोटे बड़े कार्य करवाते हुए वंहा के रहवासियों का दिल जीत लिया। परिणामस्वरूप वंहा के रहवासियों ने चुनावों में दिल खोलकर अपना अमूल्य वोट से पुनः सत्ता में निर्मल राठौड़ की ताजपोशी करवाई।
आपको बता दें कि अपनी विकासवादी सोच के धनी निर्मल राठौड़ ने चुनाव में वादे किए थे कि वे कुछ ही समय में नाली निर्माण कार्य प्रारंभ करवाएंगे और उसके बाद वे सड़क का जाल भी ग्राम पंचायत धनेरिया कला की इन कॉलोनियों में बिछाएंगे। आपको बता दें पूर्व कार्यकाल में इन कॉलोनी वासियों को पेयजल की व्यवस्था धनेरिया कला पंचायत के अंतर्गत गांव तेलनखेड़ी से पाईपलाइन डालकर नल की व्यवस्था की थी।
आज 30 लाख की लागत से नाली निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। इस दौरान सरपंच निर्मल राठौड़, पंचायत इस्पेक्टर मनोहर, सचिव प्रेम सिंह चुंडावत।
सरपंच निर्मल राठौड़ द्वारा ठेकेदार को निर्देशित दिया कि काम उच्च क्वालिटी का और जनता के हित में ही करें।