नीमच। पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में शनिवार को डिजीटल साक्ष्यों के संधारण एवं संधारण के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश सहित जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मौजूदगी में हुई कार्यशाला के दौरान एडीपीओ पारस मित्तल द्वारा अपराधों के अनुसंधान के दौरान डिजीटल साक्ष्यों के संधारण एवं संधारण के दौरान रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यशाला के समापन के पश्चात पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिलें के सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों की मैराथन बैठक ली जाकर जिलें में घटित अपराधों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान एस.पी. वर्मा द्वारा प्रत्येक थानें के लंबित अपराधों की समीक्षा की जाकर पुलिस थानों के लंबित अपराधों, लंबित चालान, लंबित मर्ग एवं लंबित माल के प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिये गयें। एस.पी. सुरज कुमार वर्मा द्वारा सभी पुलिस अधिकारियों को सीएम हेल्पलाईन की शिकायतोें का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने, महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता बरती जाकर अपराधों का समय सीमा में निराकरण करना सुनिश्चित करने, थाना क्षेत्रों में जुआं, सटट्ा एवं अवैध शराब विक्रय पर पूर्णतः अंकुश लगाने संबंधी निर्देश दिये गयें।
समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेष, नगर पुलिस अधीक्षक नीमच पी.एस.परस्तें, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रामतिलक मालवीय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा यशस्वी शिन्दें, उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा वैशाली सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी, प्रभारी सायबर सेल, प्रभारी रीडर-1 शाखा उपस्थित रहें।