नीमच। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के तहत प्रारंभिक तैयारियां प्रारंभ कराने हेतु ग्रामीण क्षेत्र में फिकल स्लज मेनेजमेंट प्लांट दृएफ .एस.टी.पी के निर्माण हेतु जगह चिन्हित करने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुरुप्रसाद द्वारा जनपद पंचायत मनासा की ग्राम पंचायत भाटखेड़ी के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में एफ.एस.टी.पी निर्माण के अतिरिक्त अंक निर्धारित हैं। इस हेतु भाटखेड़ी और उसके निकट की 8 से 10 ग्राम पंचायतों का कलस्टर बनाकर के एफ.एस.टी.पी का निर्माण कराया जाना प्रस्तावित है। भ्रमण में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डी.एस. मशराम संबंधित क्षेत्रीय उपयंत्री और ग्राम पंचायत का अमला उपस्थित था।