मनासा। गांधीसागर डूब क्षेत्र के खिमला ब्लॉक के सैकड़ों किसान अपनी मांगों को लेकर विगत एक हफ्ते से ग्रीन को कंपनी के खिलाफ भूख हड़ताल पे बैठे हैं। आज पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने अपने समर्थकों के साथ खिमला ब्लॉक पहंुचकर भूख हड़ताल का समर्थन किया।
पठार क्षेत्र के किसान अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर यह भूख हुडताल पर बैठे हैं। पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने कहा कि किसान अपनी वाजिब मागों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। दुख की बात तो यह है कि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक, सांसद ने किसानों का दर्द सुनने की जहमत भी नहीं उठाई। नाहटा ने किसानों को आश्वस्त किया कि मैं किसानों के साथ हूं। में यहा कोई राजनीति करने नहीं आया हूं। मैं योजना का विरोधी भी नहीं हूं, लेकिन किसानों को उजाड़ के आप यह योजना किसको लाभ पहुंचाने के लिए बनाई है। नाहटा ने खिमला ब्लॉक के किसानों से कहा कि अगर यह आंदोलन ढीला पड़ा तो पूरा पठार समाप्त हो जायेगा। आप ने कहा कि मैं आज ही पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से चर्चा कर इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाया जाएगा। साथ ही 3, 4, दिन में कोई समाधान नहीं निकला तो में एसडीएम कार्यालय के बाहर धरना दूंगा, फिर पूरी कांग्रेस पार्टी धरना देगी।
ईश्वर मुजावादिया, गोपाल विजयवर्गीय, दिलीप रुद्रवाल पूर्व जिला योजना समिति सदस्य श्याम सोनी, नखरा आर. सागर कछावा जिला पंचायत सदस्य, अजय मदन गरासिया संयोजक खिमला आंदोलन समिति, महेन्द्र उपाध्याय, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मनोरमा मुन्दडा, रामप्रसाद कसेरा पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष, संतोष रत्नावत ,संदीप सोनी सहित कई कोंग्रेस कार्यकर्ता भी नाहटा के साथ खिमला पहुंचे। विगत एक सप्ताह से बड़ी तादात में महिलाएं भी बैठी है।