देवास। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद कि ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन कलेक्टर ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। बैठक में कलेक्टर गुप्ता ने ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों तथा नवांकुर संस्था के प्रतिनिधियों से कहा कि शासन की महती योजनाएं जो शासन द्वारा चलाई जा रही हैं उसका सही क्रियान्वयन हो इसमें आप लोग अपनी भागीदारी निभाएं तथा शासन की विभिन्न योजनाओं का प्रचार प्रसार करें। विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाएं जो संचालित की जा रही हैं उसका लाभ सही व्यक्ति को मिले इसके लिए प्रस्फुटन समितियां प्रयास करे।
प्रस्फुटन समितियों की बैठक के दौरान मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा ने जन अभियान परिषद के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी तथा प्रस्फुटन समितियों के प्रतिनिधियों द्वारा जो उल्लेखनीय कार्य किए गए उसके संबंध में अवगत करवाया गया। बैठक में विकासखंड समन्वयक नीलम सोनी, देवास-सोनकच्छ विकासखंड समन्वयक मान सिंह मालवीय, टोंकखुर्द विकासखंड समन्वयक नीरज द्विवेदी, कन्नौद विकासखंड समन्वयक इंद्रेश पवार, खातेगांव विकासखंड समन्वयक प्रफुल्ल पाठक उपस्थित थे।