BREAKING NEWS
KHABAR : पाटीदार मित्र मंडल के माध्यम से हुआ 50वां.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल.. <<     KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 18, 2022, 5:21 pm
BIG NEWS : मादक पदार्थ की तस्करी और फरार ईनामी बदमाश, जब पुलिस को लगी पुख्ता भनक तो एक्शन में आए अधिकारी, फिर जैसे ही दी दबिश तो मिली ये बड़ी सफलता, बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

मनासा। पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा के द्वारा सभी थाना प्रभारीयों को अपराधों में फरार आरोपीयों की गिरफ्तारी करने तथा अधिक से अधिक अपराधों के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच, एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी के अपराध में फरार दो 5-5 हजार के ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की है।

संक्षिप्त विवरण-    
दिनांक 28.09.22 को थाना मनासा पर दर्ज अपराध क्रं 473/2022 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी मोईन पिता मुबारिक मुसलमान उम्र 22 साल नि0 बाजखेडी थाना नई आबादी मंदसौर व यासीन पिता आजादमोहम्मद अजमेरी उम्र 18 साल नि. बाजखेडी थाना नई आबादी मंदसौर जो घटना दिनांक से अपनी सकुनत से फरार चल रहै थे जिनकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नीमच द्वारा 5-5 हजार रूपये राशी की उदघोषणा जारी की गयी थी।
उक्त फरार आरोपीयों के संबध में मनासा पुलिस टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी (1) मोईन पिता मुबारिक मुसलमान उम्र 22 साल नि0 बाजखेडी थाना नई आबादी मंदसौर व (2)यासीन पिता आजाद मोहम्मद अजमेरी उम्र 19 साल नि. बाजखेडी थाना नई आबादी मंदसौर को गिरफ्तार किया गया है तथा दोनो आरोपीयों को न्यायालय पेश किया गया है। जहां से पीआर प्राप्त कर पुछताछ की जावेगी। ज्ञात हो कि उक्त अपराध में 57 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त किया गया था तथा तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
 
सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि फतेहसिंह आंजना, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर अनिल असवार, आर पंकज भलवारा, आर लोकेश मालवीय, आर धर्मेन्द्र सिंह सोनगरा, आर दिपक सेन, आर अनिल धाकड, सेनिक घनश्याम, सेनिक यशवंत का विशेष योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE