देवास। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में 109 जोड़े का हुआ विवाह/निकाह हुआ। जिसमें 101 हिंदु जोड़े का विवाह एवं 9 मुस्लिम जोड़े का निकाह करवाया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन में 11 हजार रुपए का चेक वर-वधु को दिया गया। वर-वधु को योजना में एलईडी टीवी, गोदरेज सिलाई मशीन, पलंग, बिस्तर, 51 बर्तन, कुकर व चांदी की सामग्री भी दी गई है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष लीला अटारिया, सोनकच्छ विधायक सज्जन वर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह बघेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुरजसिंह ठाकुर, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रुति बघेल, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सिंह चौहान, एसडीएम संदीप शिवा सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी तथा वर-वधु के परिजन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धीरज सिंह राजपूत व चंद्रशेखर राव ने किया।