भवानीमंडी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत यातायात नियमों को प्रदेश अध्यक्ष नागरिक मंच राधेश्याम काला एवं विष्णु कुवंर एएसआई थाना भवानीमंडी के नेतृत्व में कालवा स्थान पर मय पुलिस जाप्ता यातायात नियमों को उल्लंघन करने वालो 15 चालकों के 3,000 रूपए के चालान बनाए गए एवं सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात नियमों के पंपलेट वितरित किए गए।
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जन जागरूकता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष नागरिक मंच एनजीओ राधेश्याम काला, विकास पाण्डेय, जमीअत उलेमा ऐ हिन्द सदस्य, जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन आँफ राजस्थान (जार) तुफान सिंह गुराड़िया भर्ता, रणजीत सिंह गुराड़िया भर्ता ने सड़क यातायात नियमों का पालन करने वालों को गुलाब के फूलों से सम्मानित किया गया।
जन जागरूकता अभियान के चलने के बाद अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और उनका बड़़ी हुई चालान दरो पर चालान बनाने के लिए प्रशासन मुस्तैद रहेगा।