BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में नगर पालिका के शुद्ध पानी के दावे.. <<     KHABAR : साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की मांग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजकोट कथा में बागेश्वर सरकार का हिंदू.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव के लिए बीजेपी.. <<     BIG REPORT : कांग्रेस ने फूंका चुनावी बिगुल,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जीरन-मल्हारगढ़ टू-लेन सड़क परियोजना को.. <<     KHABAR : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, बंद होगी.. <<     BIG NEWS : परिवहन नेटवर्क के साथ हरित विकास को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्रामीणों.. <<     देवास में किडनैपिंग और ऑनलाइन जबरन वसूली का.. <<     गौरिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक चालक से.. <<     KHABAR : झांझरवाड़ा औद्योगिक क्षेत्र बनेगा रोजगार.. <<     BIG NEWS : तस्करों की हाईटेक चाल फेल, जब मल्हारगढ़़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर वनमंडल कार्यालय.. <<     शाजापुर में नेशनल हाईवे-52 पर भीषण हादसा.. <<     माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेल प्रशिक्षण.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 19, 2023, 12:45 pm
BIG REPORT : गाय की पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद मिल जाता है- पटेल, महामहिम राज्यपाल ने गुर्जरबर्डीया पहुंचकर गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र का किया शुभारंभ, पढ़े ख़बर

Share On:-

मंदसौर। महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने गुर्जरबर्डीया पहुंचकर गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने गाय की पूजा अर्चना करके आरती उतारी तथा गाय को गुड़ तथा दलिया खिलाया। उन्होंने कहा कि गाय की पूजा करने से सभी देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त हो जाता है। गाय के साथ भगवान के दर्शन हो जाते हैं। गाय में सभी देवी देवता वास करते हैं। खेती में रासायनिक खाद के प्रयोग करने से बहुत से जीव जंतु मर जाते हैं, लेकिन गाय के गोबर के साथ प्राकृतिक खेती करने से कोई भी जीव-जंतु नहीं मरता, बल्कि उससे प्राप्त फसल अधिक गुणकारी होती है। ऐसे फसल को खाने से व्यक्ति और मजबूत बनता है। इस दौरान राज्यपाल को गौशाला द्वारा तैयार सामग्री भेंट की गई। इस मौके पर वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री जगदीश देवड़ा, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पर्यावरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष बसंत शर्मा, कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया मौजूद थे। 

महामहिम राज्यपाल ने कहा कि मंदसौर जिले में पहला गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र शुरू करके किसानों के लिए बहुत अच्छा कार्य किया है। इस नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र से किसानों का फायदा होगा। किसान गिर गाय के बारे में आसानी से जान सकेंगे। इस नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र से किसान शासकीय दर पर गिर नस्ल के केड़े ले सकेंगे, जिससे किसान भी पशुओं में नस्ल सुधार कर सकेंगे। नस्ल सुधार के पश्चात किसानों के घर दूध उत्पादन भी बढ़ेगा। जिससे उनकी आर्थिक उन्नति होगी। गिर नस्ल प्रजनन प्रक्षेत्र में गुजरात से 25 गिर गायों को उनके बच्चों सहित लाया गया है। यह जिले के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। गिर गाय ऐसी प्रजाति है, जो सभी मौसम में ढल जाती है। इसलिए किसानों को इसे पालने में ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। गुजरात में इसीलिए गिर गाय को सबसे अधिक पाला जाता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE