मंदसौर। मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने प्रातः अष्टमुखी भगवान पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन कर पूजा अर्चना की। उन्होंने शहर की सुख, शांति, समृद्धि की कामना की।
इसके बाद महामहिम राज्यपाल करीब 10 बजे जिला अस्पताल के सामने स्कूली बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चो से रूबरू हुए। इसके बाद राज्यपाल जिला अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में मरीजों से मिले। परिजनों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। फिर जिला अस्पताल में ओपीडी को देखा और भी वार्डो का निरीक्षण किया।
इस दौरान मंत्री हरदीप सिंह डंग, वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद, कलेक्टर गौतम सिंह, पुलिस अधीक्षक अनुराग उपस्थित रहे।
राज्यपाल मंगू भाई पटेल को जिला हॉस्पिटल परिसर में सीएचएमओ ने गुलदस्ता भेंट किया। सभी डॉक्टर्स एवं स्टाफ नर्स ने राज्यपाल के आगमन पर स्वागत सत्कार में एक कतार में खड़े होकर अभिवादन किया।