BREAKING NEWS
KHABAR : दिवाली पर फूलों से महकेगा रायसेन का बाजार,.. <<     KHABAR : निर्मला सप्रे दलबदल केस, विधानसभा.. <<     KHABAR : भजनों की गूंज और हनुमान भक्ति में डूबे.. <<     KHABAR : देवास पुलिस की कार्रवाई, थाना प्रभारी.. <<     BIG NEWS : सीएमओ की सख्ती से नगर पालिका के सफाई अमले.. <<     KHABAR : खेत तालाबों से जल संरक्षण और समृद्धि की ओर.. <<     BIG UPDATE: लंबे इंतजार के बाद नीमच लौटे उमराह.. <<     BIG VIDEO UPDATE: बाबा साहब की प्रतिमा से छेड़छाड़!.. <<     VIDEO: देवास के खातेगांव में टीआई की मौत से गरमाई.. <<     BIG VIDEO NEWS: MP युवा कांग्रेस में बड़ा भूचाल, नीमच.. <<     KHABAR : उमराह से नीमच लौटे जायरीनों का फूल-मालाओं.. <<     REPORT : नीमच में दीपावली के पटाखा बाजार की.. <<     KHABAR : वेतन, स्थायी नौकरी की मांग, प्रदेश के.. <<     BIG NEWS : दीपावली की खरीदारी के लिए मंदसौर के.. <<     टीआई हत्याकांड पर दतिया में कांग्रेस का.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में तेंदुए का जानलेवा हमला,.. <<     KHABAR : राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 25, 2023, 11:29 am
REPORT : सामरी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरी में वार्षिकोत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, अतिथियों ने किया सम्मानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सामरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सामरी में आज वार्षिक उत्सव एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य अय्यूब खान, मुख्य अतिथि पहलवान कैलाश गुर्जर और विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रहलाद शर्मा न्यू सीकर एकेडमी के संचालक एवं विजय सिंह अल्ट्राटैक सीमेंट के सी.एस.आर. अधिकारी थे। इस अवसर पर अमृत छाबड़ा वरिष्ठ अध्यापिका बामनिया और कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर माया गवारिया भी उपस्थित रही।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बालिकाओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। स्वागत उद्बोधन में खान ने कहा कि परिपूर्ण अभ्यास ही सर्वोत्तम सफलता दिलाता है और विद्यालय के विद्यार्थियों ने ग्रामीण ओलंपिक में जिला स्तर पर तथा अन्य खेलों में राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त किए हैं तथा बोर्ड को आधार मानते हुए पांच सितारे रेटिंग हेतु प्रयास किए जा रहे हैं तथा श्रेष्ठ शिक्षण कार्य करके विद्यार्थियों को मेरिट में स्थान दिलाने हेतु विद्यालय की टीम श्रेष्ठ तरीके से कार्य में लगी हुई है प् मुख्य वक्ता डा.प्रहलाद शर्मा ने विध्यार्थियों को प्रेरित करते हुए अपने संकल्प के साथ आगे बढने और कैरियर के रास्ते दिखाते हुए बताया कि जीवन में श्रेष्ठ कैरियर का निर्माण कक्षा दसवीं के बाद होता है तथा इसी के बाद विभिन्न विषय जिसे साइंस आर्ट्स कॉमर्स में से किसी एक का चयन करके मेडिकल और इंजीनियरिंग क्षेत्र के साथ-साथ प्रशासनिक परीक्षाओं जैसे आईएएस एवं त्।ै में सिलेक्शन करवाने के लिए विश्लेषणात्मक तरीके से हर विषय के प्रत्येक टॉपिक का डेटाबेस अध्ययन जरूरी होता है और परीक्षा में अच्छे अंक लाकर के इच्छित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।
अमृत छाबड़ा ने कहा जो कहा, जो सुना और जो सोचा उसे करके दिखाओ और लक्ष्य प्राप्त करने पर प्रोत्साहन राशि की भी घोषणा की। खान,  मेहता, किशन और जगदीश मूंदड़ा एवं पुष्पा मेम और सोनी ने भी प्रोत्साहन राशी की घोषणा कर बेहतर परिणाम के लिए प्रेरित किया। डा.श्वेता मेहरा के संचालन ने कार्यक्रम को ओर आकर्षक बना दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE