नीमच। कुख्यात तस्कर बाबू सिंधी से सांठगांठ के मामले में बर्खास्त आरक्षक पंकज कुमावत के एक साथ को एसपी ने बर्खास्त किया है। विभागीय जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित आरक्षक सुनील चौहान को एसपी सूरज कुमार वर्मा ने बर्खास्त कर दिया हैं।
उल्लेखनीय है कि कुख्यात तस्कर जयकुमार सबनानी उर्फ बाबू सिंधी को सीबीएन ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीएन ने उसके साझेदार बर्खास्त आरक्षक पंकज कुमावत को सहित प्रकरण में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया था, जिसमें से अब तक 8 आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि 4 आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं। इसके बाद अब पुलिस ने बर्खास्त आरक्षक पंकज के साथी रहे पुलिसकर्मियों पर भी जांच बैठाकर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। पूर्व में एसपी ने शिकायतों के आधार पर पंकज के साथी रहे आरक्षक सुनील चौहान को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। मामले में विभागीय जांच पूर्ण हो गई है। इसके बाद एसपी ने आरक्षक सुनील चौहान को बर्खास्त कर दिया है। सीएसपी फुलसिंह परस्ते ने आरक्षक सुनील चौहान को बर्खास्त करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभागीय जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई है।