BREAKING NEWS
BIG NEWS : मनासा पुलिस को मिली सफलता, 8 दिन पूर्व.. <<     NEWS : पेट्रोल पम्प पर लूट के मामले में फरार दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरीफ सीजन फसल कपास बीज के लिए किसान हो रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में शिविर का हुआ आयोजन, हज को.. <<     KHABAR : शहर के जवाहर नगर में कचरा गाड़ी नहीं आने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक.. <<     KHABAR : खाटू श्याम, मां भगवती मंदिर का स्थापना.. <<     KHABAR : कन्या स्कूल के सरकारी पुस्तक मेले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूजा-अर्चना के बाद 57 श्रद्धालुओं का दल चार.. <<     NEWS : ध्रुव ओझा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ में केवट जयंती पर विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव जामरनिया के खेत पर पेड़.. <<     NEWS : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की.. <<     NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2023, 4:41 pm
BIG NEWS : शिवराज सरकार की विकास यात्रा और मंदसौर जिले में किसानों का हल्ला बोल, जैसे ही वित्त मंत्री देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे भाजपा के ये दिग्गज नेता तो..., जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले की मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को विकास यात्रा पहुंची। इस विकास यात्रा में आक्रोशित किसानों ने हल्ला बोल दिया। आक्रोशित किसानों व ग्रामीणों ने नेताओं पर आरोप लगाए और कहा कि उन्हें अब तक शासन की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है। पीएम आवास योजना का लाभ, फसलों का मुआवजा अब तक नहीं मिला है। कई ग्रामीणों ने कूपन नहीं बनने सहित अन्य तरह के आरोप भी नेताओं पर लगाए हैं। 

मंदसौर जिले में भाजपा के दिग्गज नेताओं के नेतृत्व में विकास यात्राएं निकल रही है। भाजपा विकास यात्रा के माध्यम से गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को शासन की योजनाओं से अवगत करा रही है। साथ ही विकास कार्यों का भूमिपूजन व लोकार्पण भी कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को ये विकास यात्रा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ के गांव नेतावली पहुंची। मंदसौर के जनपद अध्यक्ष सहित भाजपा के तमाम नेताओं की फौज जैसे ही गांव में पहुंची तो किसानों ने हल्ला बोल दिया। किसान व ग्रामीणों ने भाजपा के नेता व सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि उन्हें आज तक न तो शासन की किसी योजना का लाभ मिला है और ना ही फसल नुकसानी का मुआवजा मिला है। पात्र हितग्राहियों को अब तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इन्हीं सब खामियों को गिनाते हुए किसानों व ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीण विक्रम सिंह गुर्जर, गोपाल मालवीय सहित अन्य ने बताया कि क्षेत्र के 50 प्रतिशत किसानों को मुआवजा मिल चुका है। लेकिन आधे किसान अब भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं। बाढ़ प्रभावित किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। गांव में अधिकतर लोगों के अब तक कूपन नहीं बने हैं। ग्रामीण शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाते-लगाते थक गए हैं।

मंत्री हरदीप सिंह डंग के क्षेत्र में भी हो चुका है विरोध-
उल्लेखनीय है कि गत दिनों नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा तथा पयार्वरण विभाग के मंत्री हरदीप सिंह डंग के विधानसभा क्षेत्र में भी विकास यात्रा के दौरान किसानों ने हंगामा कर दिया था। जिले की सीतामऊ-सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पारली में ये घटनाक्रम शनिवार को हुआ था जब विकास यात्रा यहां पहुंची थी। यहां ग्रामीण निर्मल नीर योजना के तहत खोदे जाने वाले कुएं के स्थान को लेकर आमने-सामने हो गए थे और जमकर कुर्सियां चलाई थी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE