BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2023, 4:58 pm
REPORT : विकास यात्रा में जावद क्षेत्र के ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री सखलेचा, बोले- लाडली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में आएगा आर्थिक बदलाव, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा महिलाओं के कल्‍याण के लिए लाडली बहना योजना प्रारम्‍भ की जा रही है। इस येजना के तहत आगामी 5 मार्च 2023 से महिलाओं के आवेदन पत्र भरने का कार्य शुरू हो रहा है। सभी महिलाएं स्‍वंय आगे आकर लाडली बहना योजना के आवेदन अनिवार्य रूप से प्रस्‍तुत कर दें। लाडली बहना योजना से महिलाओं के जीवन में अभूतपूर्व आर्थिक बदलाव आयेगा। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को जावद क्षेत्र के ग्रामा कमावास, हनुमंतिया, नागदा, सरवानिया मसानी, बोरखेडी, अचलावदा, खोर, गुजरखेडीतालाब, दामोदरपुरा, एंव कानका में विकास यात्रा के दौरान ग्राम चौपाल पर ग्रामीणजनों एंव बडी संख्‍या में उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कही। इस मौके पर जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, श्‍याम काबरा, सचिन गोखरू, सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, सरपंचगण, एंव बडी संख्‍या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान सरवानिया मसानी में 17.85 लाख एवं हनुमंतिया में 18.82 लाख के विभिन्‍न विकास एंव निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास किया। मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितग्राहियों को लाभ पत्र भी वितरित किये। मंत्री सखलेचा ने विकास यात्रा के दौरान प्राप्‍त आवेदनों पर त्‍वरित कार्यवाही करने का विश्‍वास दिलाते हुए संबधित अधिकारियों को उनका निराकरण कर , संबधित आवेदक अवगत कराने के निर्देश भी दिए। गॉव गॉव में विकास यात्रा के पहुचने पर ग्रामीण महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर, एमएसएमई मंत्री सखलेचा एंव विकास यात्रा का उत्‍साहपूर्वक स्‍वागत किया ।

मंत्री सखलेचा ने जावद क्षेत्र में डिजीटल शिक्षा, एंव स्‍वास्‍थ्‍य के क्षेत्र में हुए कार्यो के बारे में विस्‍तार से बताते हुए कहा, कि प्रदेश का पहला बायोटेकॉनोलाजी पार्क सरवानिया महाराज में बन रहा है। उन्‍होने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की मंशा है, कि वर्ष 2024 तक सभी परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्‍का मकान उपलब्‍ध करवाया जाए। उन्‍होने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांधी सागर से नीमच जिले की नल जल येजना स्‍वीकृत हो कर कार्य प्रारम्‍भ हो गया है। जल्‍दी ही सभी गॉवों और घरों में नल द्वारा पीने का शुद्ध पानी 24 घन्‍टे मिलेगा। मंत्री सखलेचा ने कहा कि प्रदेश एंव केन्‍द्र सरकार ने समाज के सभी वर्गो के कल्‍याण के लिए योजनाएं लागू की है। मुख्‍यमंत्री किसान कल्‍याण योजना एंव प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि से किसानों को अलग अलग किश्‍तों में दस हजार रूपये की राशि का भुगतान किया जा रहा है। किसानों को 0 प्रतिशत ब्‍याज पर कृषि ऋण उपलब्‍ध कराया जा रहा है। उज्‍जवला योजना के तहत घरेलू गैस सि‍लेण्‍डर प्रदान कर महिलाओं को धुएं से मुक्ति दिलाई गई। गरीबों को निशुल्‍क खादायन्‍न वितरित किया है। सरकार ने समाज के सभी वर्गो का पूरा ध्‍यान रखा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE