नीमच। जिले में आयाजित की जा रही विकास यात्राओं के क्रम में शुक्रवार को मनासा क्षेत्र में विधायक अनिरूद्ध मारू के नेतत्व में ग्राम खेडली से प्रारम्भ हुई। विकास यात्रा पलासिया, खेडली, धाकडखेडी, चौकडी, बखतूनी, ग्राम पंचायत का भ्रमण कर, ग्राम पंचायत कंजार्डा पहुंची। विकास यात्रा के दौरान विधायक मारू ने विभिन्न गांवों में शुक्रवार को 99.37 लाख की लागत के विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन कर शिलान्यास किया। साथ ही 187.97 लाख विभिन्न 36 निर्माण कार्यो का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर विधायक मारू विभिन्न ग्रामों में आयोजित चौपाल पर ग्रामीणों से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि विकास यात्रा गांवों में विकास लेकर आई है। गॉव-गॉव में विभिन्न विकास एंव निमार्ण कार्यो का लोकार्पण एंव भूमिपूजन करवाया जा रहा है। उन्होने कहा, कि गांधीसागर से उदवहन सिंचाई योजना स्वीकृत हो गई है। इससे क्षेत्र के किसानों के खेतों में सिंचाई का पानी पहुंचेगा। विधायक मारू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सिंचाई का रकबा बढाने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होने कहा, कि गांधीसागर से हर घर नल जल से योजना पर भी जल जीवन मिशन द्वारा कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। इससे हर घर को नल से 24 घन्टे पीने का शुद्ध पानी मिलेगा।
विधायक मारू ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 5 मार्च 2023 से लाडली बहना योजना का प्रारम्भ कर रहे है। पॉच मार्च से लाडली बहना योजना के फार्म भरने का काम शुरू होगा। इस येजना से महिलाओं को 12 हजार रूपये सालाना सरकार द्वारा भुगतान किये जावेगें। लाडली बहना योजना महिलाओं को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में अभूतपूर्वक कदम है। विकास यात्रा के दौरान विधायक मारू ने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लाभार्थियों को हित लाभ का वितरण भी किया। गॉव-गॉव में ग्रामीणों द्वारा उत्साहपूर्वक विधाक मारू एंव विकास यात्रा का स्वागत किया। इस मौक पर जनप्रतिनिधि, पंच, सरपंच, गणमान्य नागरिक, एसडीएम पवन बारिया, डॉ.राजेश पाटीदार व अन्य अधिकारी- कर्मचारी तथा बडी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।