नीमच। जयसिंहपुरा रोड स्थित प्राचीन श्री शिवघाट महादेव मंदिर पर महाशिवरात्रि पर्व उमंग और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। 18 फरवरी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ फूलों के गलीचे में विराजेंगे। उक्त जानकारी देते हुए मनोहरलाल गोयल ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर पर आकर्षक श्रृंगार एवं विद्युत साज सज्जा की गई है। सायं 6.30 बजे सांध्य आरती होगी। फलिहारी प्रसाद वितरण भी होगा। सभी शिव भक्त दर्शन कर पुण्य लाभ लेवें।