BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2023, 8:11 pm
BIG REPORT : विकास यात्रा में नीमच क्षेत्र के गांव में विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, विधायक परिहार बोले- अब स्नेह यात्रा बन गई है विकास यात्रा, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश में 5 फरवरी 2023 से निरंतर प्रदेशवासियों को विकास कार्यों की अनेको सौगातें मिल रही हैं। जन-प्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में गाँव-गाँव विकास यात्राएँ निकाली जा रही हैं। इन विकास यात्राओं में करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया जा रहा है। यात्राओं का गाँवों में पुष्प-वर्षा कर आत्मीय अभिनंदन भी किया जा रहा है। विकास यात्रा अब स्नेह यात्रा बन गई है। यह बात विधायक दिलीप सिह परिहार ने नीमच विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में विकास यात्रा के दौरान शुक्रवार को कही।

शुक्रवार को विकास यात्रा के दौरान विधायक दिलीप सिंह परिहार ने ग्राम जयसिंहपुरा से विकास यात्रा प्रारंभ की। यहां नुक्कड सभा को संबोधित किया। इसके पश्चात पिपलिया बाग में 3.53 लाख की लागत से सीसी रोड का भूमि पूजन किया एवं ग्राम हिंगोरिया में 1.50 लाख की लागत के शमशान शेड निर्माण का लोकार्पण एवं 8.85 लाख की लागत से हिंगोरिया सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। ग्राम लखमी में 1.50 लाख की लागत की सार्वजनिक बगीचा की बाउंड्रीवाल, 49.90 लाख नल जल योजना, पाईपलाइन व टंकी निर्माण, 4.11 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण का लोकार्पण किया। इसके पश्चात विकास यात्रा गांव लाछ, भीमाखेडी पिपलिया गुर्जर होते हुए ग्राम बमोरी पहुंची। यहां विधायक परिहार ने 3.53 लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण ग्राम पावटी में लोकार्पण, 7.53 लाख की लागत ग्राम पावटी में नाला निर्माण का भूमि पूजन किया। ग्राम बमोरा में 0.86 लाख की लागत वाला सीसी रोड निर्माण एवं 1.02 लाख की लागत से बाउड्रीवाल मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE