BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 11:03 am
KHABAR : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सभी लोग घरों में दीपक लगाकर शिवरात्रि का पर्व मनाए- कलेक्टर, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक संपन्न, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक पुलिस कंट्रोल रूम में 17 फरवरी को शाम को आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर द्वारा कहा गया कि, महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में हजारों दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सभी आम नागरिक जन अपने-अपने घरों में दीपक लगाएं तथा बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ में महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाए। साथ ही नगर में स्थापित विभिन्न प्रतिमाओं यथा अंबेडकर चौराहा, गांधी चौराहा, चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा, महालक्ष्मी चौराहा आदि स्थानों पर भी दीप जलाकर दीपोत्सव मनाया जाएगा। 

मंदसौर के सभी नागरिकों से कलेक्टर गौतम सिंह ने अपील की, अपने अपने घरों पर भी दीप जलाकर दीपोत्सव मनाएं। कलेक्टर गौतम सिंह ने कहा कि दिए जलाते समय सावधानी बरती जाए, किसी प्रकार के हड़बड़ी या दुर्घटना ना हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। दीपो की संख्या नहीं श्रद्धा महत्वपूर्ण है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा आम नागरिकों से अपील की है कि, प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था के अनुरूप पशुपतिनाथ मंदिर में दर्शन करें। किसी प्रकार की जल्दबाजी ना करें एवं जो यातायात के लिए रूट निर्धारित किया गया है। उनका सभी नागरिक पालन करें। सम्राट मार्केट के व्यापारियो द्वारा 2 हजार दीपक प्रज्वलित किये जाने का लक्ष्य रखा गया है। शिवरात्रि के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर में शाम को दीपोत्सव पर अतिरिक्त आतिशबाजी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी प्रशासन द्वारा किया गया है। कलेक्टर ने नगर वासियों से उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE