BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 11:57 am
BIG NEWS : जिले का ट्रेजरी विभाग और कर्मचारी धीरज सिंह, जैसे ही सेवानिवृत कर्मचारियों की राशि में हुई गड़बड़ी तो कलेक्टर ने दिए जाँच के आदेश, फिर रिपोर्ट में हुआ ये चौंका देने वाला खुलासा, जानिए रुपयों के साथ क्या किया बाबू ने, पढ़े खबर

Share On:-

कटनी। जिले में रिटायर हुए 3 शिक्षकों की सेवानिवृत्ति की राशि ट्रेजरी विभाग के एक कर्मचारी ने शेयर मार्केट में लगा दी। जब कलेक्टर द्वारा जांच कराई गई तो इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करके आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

कटनी के कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, बड़वारा विकासखंड अंतर्गत तीन शिक्षक अक्टूबर, नवंबर व दिसंबर में सेवानिवृत्त हुए थे। इन शिक्षकों के अर्जित अवकाश, नकदीकरण और बीमा की राशि का भुगतान कोषालय से पूर्व में कर दिया गया था। फिर उन्हीं तीनों शिक्षकों के देयकों का भुगतान कोषालय के बाबू धीरज सिंह ने फर्जी बिल व जालसाजी करते हुए तीन अलग-अलग खातों में 28 लाख 89 हजार 552 कर दिया। इन तीन खातों में दो अहमदाबाद व एक प्रयागराज का है। ये तीनों खाते धीरज सिंह के परिचितों के हैं। 

डिपार्टमेंटल इंक्वायरी में दोषी पाए जाने के बाद कलेक्टर ने सहायक ग्रेड 3 धीरज सिंह के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। एसपी कटनी सुनील कुमार जैन ने बताया कि आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर दिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसने कोषालय का पैसा शेयर मार्केट में लगा दिया था। जिस व्यक्ति के खाते में फंड ट्रांसफर किया गया, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी कटनी ने बताया कि पूरी रकम की रिकवरी हो गई है और सारा पैसा सरकारी खाते में वापस जमा करा दिया गया है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE