BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : खरीफ सीजन फसल कपास बीज के लिए किसान हो रहे.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर के इंदिरा नगर विस्तार में जल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला अस्पताल में शिविर का हुआ आयोजन, हज को.. <<     KHABAR : शहर के जवाहर नगर में कचरा गाड़ी नहीं आने से.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ऑल इंडिया मलयाली एसोसिएशन की वार्षिक.. <<     KHABAR : खाटू श्याम, मां भगवती मंदिर का स्थापना.. <<     KHABAR : कन्या स्कूल के सरकारी पुस्तक मेले में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पूजा-अर्चना के बाद 57 श्रद्धालुओं का दल चार.. <<     NEWS : ध्रुव ओझा ने 12वीं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त.. <<     KHABAR : शंकराचार्य मठ में केवट जयंती पर विशेष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के गांव जामरनिया के खेत पर पेड़.. <<     NEWS : रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 2 पर पानी की.. <<     NEWS : मध्यम वर्ग के सपनो को साकार करना ही अर्बन.. <<     KHABAR : छात्र ने थर्माकोल से बनाई केदारनाथ मंदिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 4:01 pm
KHABAR : पूरे प्रदेश के साथ जिले में भी व्यापक पैमाने पर होगा पौधारोपण, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। आगामी 19 फरवरी को रतलाम जिले में भी पूरे प्रदेश के साथ व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा। वृक्षारोपण के संबंध में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 19 फरवरी को प्रचलित विकास यात्रा आरंभ कर स्थल पर सामुदायिक रूप से वृक्षारोपण करवाया जाएं। प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक सार्वजनिक स्थान चिन्हित कर अधिकतम पांच पौधों का रोपण किया जाएगा। प्रत्येक शिक्षण संस्था में अधिकतम 5 पौधे रोपित किए जाएंगे। 19 फरवरी को किए जाने वाले वृक्षारोपण का वायुदूत अंकुर ऐप पर फोटो अपलोड किया जाएगा। अंकुर कार्यक्रम के प्रतिभागियों द्वारा पूर्व में रोपित पौधों की सिंचाई एवं सुरक्षा के लिए संदेश प्रसारित किए जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि राज्य के हरित क्षेत्र में वृद्धि कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने एवं प्रकृति को प्राणवायु से समृद्ध रखने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुसार जन सहभागिता के माध्यम से व्यापक वृक्षारोपण अभियान अंकुर कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 से प्रारंभ किया गया है। आमजन की सुविधा के लिए स्वेच्छा से वृक्षारोपण हेतु प्रदेश के सभी नगरों एवं गांव में पौधारोपण हेतु स्थल चिन्हित किए जाने एवं पौधारोपण के लिए अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 19 फरवरी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रतिदिन पौधारोपण करने के संकल्प के 2 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश के पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए आमजन को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण 19 फरवरी को किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE