BREAKING NEWS
BIG NEWS : किंजल दवे, मोनल गज्जर महाकाल भस्म आरती.. <<     खरगोन जिले के गोगांव जनपद में निर्माण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भूमिया सरकार के दिव्य दरबार में उमड़ रही.. <<     KHABAR : रेत माफियाओं का खनिज विभाग पर हमला, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का दलौदा कस्बा और रात का काला.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगरीय निकाय मतदाता सूची पुनरीक्षण,.. <<     BIG NEWS : महंगाई का जोर का झटका धीरे से, एमपी में.. <<     BIG NEWS : माता-पिता सावधान! अब नाबालिग को वाहन दिया.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : जून का दूसरा सप्ताह इन राशियों के लिए.. <<     SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 18, 2023, 6:57 pm
KHABAR : छात्र जीवन में लक्ष्य निर्धारण जरूरी- डांगी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में हुआ पुरुस्कार वितरण समारोह, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर  

Share On:-

मनासा। वर्तमान समय में शिक्षा का महत्व बहुत बढ़ गया है और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए छात्र को लक्ष का निर्धारण करना बहुत जरूरी है। उक्त विचार जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि कमलसिंह डांगी ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी खवासा में आयोजित पुरुस्कार वितरण और विदाई समारोह में व्यक्त किए। डांगी कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में छात्र छात्राओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपसरपंच मदनलाल पाटीदार और सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य प्रीति शर्मा ने की। 

सर्वप्रथम सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। इसके बाद विदा हो रहे कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं ने अपने अनुभव व्यक्त किए। इसके बाद विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में शामिल विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरुस्कार वितरण किया गया। सरपंच प्रतिनिधि अंबाराम गुर्जर ने स्वरोजगार के अवसरों पर प्रकाश डालते हुए कौशल विकास प्रशिक्षण पर बल दिया। उपसरपंच मदनलाल पाटीदार ने अपने उद्बोधन में छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 
कार्यक्रम में प्राचार्य प्रीति शर्मा ने छात्र जीवन में सफलता के लिए कठिन परिश्रम और अनुशासन पर बल दिया। 

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सत्यनारायण सोनी, राहुल राठौर, जितेन्द्र कारपेंटर, पुखराज आर्य और जीवनबाला डांगी ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक अनिल बाबेल ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE